क्रिकेट

IPL 2024, SRH vs MI: मयंक अग्रवाल के साथ मस्ती करते हुए नजर आए हिटमैन, इस खिलाड़ी को भुगतना पड़ा था हर्जाना

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 26, 2024, 08:33 PM IST

IPL 2024, SRH vs MI, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: इंडियंन प्रीमियर लीग के 8वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड पर खेला जाएगा। लेकिन इस मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

मयंक अग्रवाल के साथ मस्ती करते हुए रोहित शर्मा। (फोटो- Johns Twitter)

Photo : Twitter

IPL 2024, SRH vs MI, Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad: आईपीएल का रोमांच जारी है। टूर्नामेंट के 8वें मुकाबले में दो चैम्पियन टीमों का आमना- सामना होगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। मुंबई के खिलाड़ी हैदराबाद पहुंच चुके हैं। लेकिन इस मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस वायरल फोटो में रोहित शर्मा हैदराबाद के विस्फोटक बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को फ्लाइंग किस देते नजर आए। बता दें कि इससे पहले मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद हर्षित राणा फ्लाइंग किस देते हुए नजर आए थे।

हर्षित पर लगा था जुर्माना

कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाज हर्षित राणा पर 23 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनकी टीम के खिलाड़ी को फ्लाइंग किस देने के कारण मैच फीस का कुल 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने खेल के छठे ओवर में मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद उनको देखकर फ्लाइंग किस उड़ाते हुए आक्रामक तरीके से जश्न मनाया। सीनियर बल्लेबाज को 32 रन बनाने के बाद वापस जाना पड़ा। राणा की हरकतों की काफी आलोचना हुई।

हर्षित रहे थे मैच विनर

केकेआर ने आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत 208 रन का स्कोर बनाए थे। फिल साल्ट ने भी 54 रन जोड़े थे। इसलिए, केकेआर 200 रन का आंकड़ा पार कर पाई थी। हालांकि, हेनरिक क्लासेन के जबरदस्त बल्लेबाजी के बावजूद हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा था। छक्कों की बारिश के कारण स्टार्क का 19वां ओवर काफी महंगा साबित हुआ, लेकिन हर्षित राणा ने धैर्य बनाए रखते हुए शानदार अंतिम ओवर फेंका और अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article