क्रिकेट

IPL 2024, RR vs RCB: राजस्थान के घर में फाफ डु प्लेसिस ने खेली तूफानी पारी, लेकिन अर्धशतक से चूके

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 6, 2024, 09:38 PM IST

IPL 2024, RR vs RCB, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु से हुआ। इस मुकाबले में आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का बल्ला जमकर चला। लेकिन वे अर्धशतक से महज 6 रन दूर रह गए।

Image

फाफ डु प्लेसिस। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान रॉयल बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु।
  • जयपुर सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया मुकाबला।
  • फाफ डु प्लेसिस कप्तानी पारी खेलने से चूक गए।

IPL 2024, RR vs RCB, Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru, Faf du Plessis: आईपीएल में रोमांचक मुकाबले का सिलसिला जारी है। हैदराबाद के बाद आज जयपुर में रोमांच भरा मुकाबला जारी है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का बल्ला जमकर चला। लेकिन वे अपने तूफानी पारी के बाद भी अर्धशतक से चूक गए। वे आईपीएल करियर के 34वें अर्धशतक से महज 6 रन दूर रह गए। फाफ डु प्लेसिस ने 33 गेंदों पर 133.33 की स्ट्राइक रेट से दो चौके और इतने ही छक्के की मदद से 44 रन बनाए। यह उनका मौजूदा सीजन में सबसे बड़ा स्कोर है।

बता दें कि राजस्थान रॉयल्स अपने होम ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मेहमान टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी।

कोहली-डु प्लेसिस ने की 125 रन की साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने अच्छी शुरुआत की। विराट कोहली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने शानदार साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दी। दोनों खिलाड़ियों ने 84 गेंदों पर 125 रन की साझेदारी की। इसके बाद फाफ डु प्लेसिस युजवेंद्र चहल के शिकार हो गए।

डु प्लेसिस ने पूरा किया 4200 रन

आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल में 4200 का स्कोर पूरा कर लिया है। उन्होंने 135 मैचों में 134.11 की स्ट्राइक रेट और 36.26 की औसत से उन्होंने 4242 रन बना लिए हैं। वहीं, इस दौरान उनके बल्ले से 387 चौके और 148 छक्के निकले हैं।

मौजूदा सीजन में ऐसा रहा है प्रदर्शन

आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस का बल्ला मौजूदा सीजन में शांत रहा है। उन्होंने 4 मुकाबलों में 132.09 की स्ट्राइक रेट से 109 रन बनाए। उन्होंने चेन्नई के खिलाफ 35 रन, पंजाब किंग्स के खिलाफ 3 रन, केकेआर के खिलाफ 8 रन और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 19 रन बनाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article