क्रिकेट

IPL 2024, RR vs DC Pitch Report, Weather: राजस्थान-दिल्ली मुकाबले की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

IPL 2024, RR vs DC Pitch Report And Arun Jaitley Stadium Delhi Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (7 May 2024) इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मेजबान दिल्ली कैपिटल्स से होगा। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। आइए जानते हैं राजस्थान-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम।

Image

राजस्थान रॉयल्स-दिल्ली कैपिटल्स पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आज का आईपीएल 2024 मुकाबला
  • राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मेजबान दिल्ली कैपिटल्स से होगा
  • मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा

IPL 2024, RR (Rajasthan Royals) vs DC (Delhi Capitals) Pitch Report And Delhi Weather Forecast Today: टी20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल 2024 में आज का मैच राजस्थान रॉयल्स और मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। इस मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए ये मैच प्लेऑफ की दौड़ में आगे आने के लिए बहुत अहम है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम प्लेऑफ में अपना नाम तकरीबन पक्का कर चुकी है। आज की टक्कर टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुने गए भारतीय टीम के दो विकेटकीपरों की टक्कर भी होगी, दोनों आज के मुकाबले में कप्तान हैं। राजस्थान रॉयल्स की कमान संजू सैमसन (Sanju Samson) के हाथों में होगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) करेंगे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अगर राजस्थान और दिल्ली की टीमों के अब तक के ट्रैक रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो एक तरफ हैं राजस्थान रॉयल्स की टीम जिसने अब तक खेले अपने 10 मुकाबलों में से 8 मैचों में जीत दर्ज की है और उनके 16 अंक हो चुके हैं। वे अंक तालिका (IPL 2024 Points Table) में इस समय दूसरे स्थान पर हैं। बात अगर दिल्ली कैपिटल्स की करें तो उन्होंने अब तक खेले 11 मैचों में से 6 मैचों में जीत हासिल की है। दिल्ली की टीम के 10 अंक हैं और वे अंक तालिका में छठे पायदान पर हैं। दिल्ली का नेट रन रेट इस समय -0.442 है, ऐसे में प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से आगे बढ़ने के लिए उन्हें अपने बाकी बचे सारे मैच अच्छे अंतर से जीतने होंगे ताकि अंकों के साथ-साथ नेट रन रेट में भी इजाफा हो। अब आपको बताते हैं इन दोनों टीमों के बीच आज होने वाले मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा है दिल्ली के मौसम का हाल।

राजस्थान रॉयल्स-दिल्ली कैपिटल्स मैच की पिच रिपोर्ट (RR vs DC Pitch Report)

आज आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला मुकाबला दिल्ली टीम के घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में होने जा रहा है। इस पिच पर बल्लेबाजों को फायदा मिलना तय मान सकते हैं क्योंकि पिछले आईपीएल सीजन को लें या फिर मौजूदा आईपीएल सीजन की बात करें, दिल्ली की पिच पर बल्लेबाजों ने रनों की बौछार करने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसी सीजन को देखें तो अब तक सिर्फ एक पारी के अलावा पांच मैचों की अन्य सभी पारियों में स्कोर 200 के पार गया है। इस पिच पर बल्लेबाजों ने जितना कहर बरपाया है, वैसा कुछ ही मैदानों की पिच में देखने को मिला है। बॉलर्स में फास्ट बॉलर्स ही इस मैदान पर धूम मचाते दिखाई देंगे, हालांकि बीच के ओवरों में स्पिनर्स भी अपना जलवा दिखाने से नहीं चूकने वाले।

आज कैसा है दिल्ली का मौसम? (Delhi Weather Today, 7 May 2024)

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच आज भारत की राजधानी दिल्ली में होने जा रहा है। उत्तर भारत में गर्मी समय के साथ बढ़ती जा रही है और दिल्ली में ऐसे ही हालात हैं। आज यहां दिन में तेज धूप रही है, साथ ही बादलों की आवाजाही भी सुबह से जारी रही है, हालांकि आज बारिश के कोई आसार नहीं हैं। उमस यहां ज्यादा नहीं होगी लेकिन दिन की गर्मी की तपिश शाम के मुकाबले में भी महसूस की जा सकेगी। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने के आसार हैं, वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिर सकता है।

राजस्थान और दिल्ली की टीमें (Rajasthan And Delhi Squads)

दिल्ली कैपिटल्स टीमः ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, पृथ्वी साव, यश ढुल, मिशेल मार्श, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नोर्किया, कुलदीप यादव, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, खलील अहमद, इशांत शर्मा, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल और ललित यादव।

राजस्थान रॉयल्स टीमः संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, टॉम कोहलर-कैडमोर, रियान पराग, रोवमैन पॉवेल, कुणाल सिंह राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, डोनोवन फरेरा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, कुलदीप सेन, आबिद मुश्ताक, तनुष कोटियन, नांद्रे बर्गर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article