क्रिकेट

IPL 2024: क्या मुंबई इंडियन्स की टीम में आई दरार? धाकड़ ऑलराउंडर ने विवादित पोस्ट को किया डिलीट

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 19, 2024, 10:45 PM IST

मुंबई इंडियन्स की टीम के अंदर हार्दिक पांड्या की कप्तानी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है इस बात के संकेत पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जीत के बावजूद धाकड़ ऑलराउंडर की पोस्ट से मिले जिसे उन्होंने बात में डिलीट कर दिया।

Image

मोहम्मद नबी का इन्स्टाग्राम स्टेटस

KEY HIGHLIGHTS
  • क्या मुंबई इंडियन्स के अंदर सबकुछ नहीं चल रहा है ठीक?
  • मोहम्मद नबी के स्टेटस ने फिर से छेड़ी बहस
  • नबी ने पोस्ट को कुछ देर बाद किया डिटील

Rift In Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन का आगाज मुंबई इंडियन्स के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खराब रहा। टीम को शुरुआती तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा उसके बाद उसे जीत का स्वाद चखने का मौका मिला। लेकिन इस बीच टीम के अंदर दरार की खबरें लगातार आती रहीं लेकिन कहीं से इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। लेकिन गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई की 9 रन के अंतर से करीबी जीत के बाद टीम में दरार की पुष्टि ऑलराउंडर मोहम्मद नबी की एक पोस्ट से हो गई।

पंजाब के खिलाफ हार्दिक ने नबी से नहीं कराई गेंदबाजी

मोहम्मद नबी पंजाब के खिलाफ मुकाबले में मुंबई की एकादश में थे। नबी ने मैच में आखिरी दो कैच लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की। जीत के लिए मिले 193 रन के लक्ष्य का पंजाब किंग्स हासिल नहीं कर सकी। लक्ष्य का बचाव करते वक्त हार्दिक पांड्या ने मोहम्मद नबी को एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं दी।

Mohammad Nabi Instagram Status

मोहम्मद नबी का इन्स्टाग्राम स्टेटस

हार्दिक की आलोचना वाली पोस्ट का लगाया स्टेटस

मैच के खत्म होने के बाद एक प्रशंसक ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी का आलोचना करते हुए लिखा, मुंबई इंडियन्स आपके कप्तान कुछ निर्णय बेहद अजीब और लोगों को हैरान करने वाले होते हैं। नबी ने आज गेंदबाजी नहीं की। इस मैसेज को मोहम्मद नबी ने स्टेटस पर लगा दिया। ये बात आग की तरह सोशल मीडिया में फैल गई। हालांकि कुछ देर बाद नबी ने अपनी पोस्ट को डिलीट कर दिया। लेकिन उनकी इस पोस्ट ने ये तो अप्रत्यक्ष तौर पर कह दिया कि मुंबई इंडियन्स के अंतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

पंजाब के खिलाफ रोहित ने की हार्दिक की मदद

मुंबई इंडियन्स की टीम आईपीएल 2024 में 7 मैच में तीन जीत और 4 हार के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर काबिज है। मुंबई को पंजाब के खिलाफ जीत का फायदा हुआ और वो नौवsx से सातवें स्थान पर पहुंच गई। हालांकि मैच के दौरान मुश्किल स्थिति में रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की मदद करते दिखे। हार्दिक, बुमराह और रोहित अहम मौकों पर डिस्कशन करते भी दिखे। लेकिन मैच के बाद नबी का स्टेटस कुछ और कहानी बयां कर गया कि जो दिखता है वो होता नहीं और जो होता है वो दिखता नहीं!

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article