क्रिकेट

IPL 2024, MI vs SRH Pitch Report, Weather: मुंबई-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का ताजा हाल, यहां पर जानिए

IPL 2024, MI vs SRH Pitch Report And Wankhede Stadium Mumbai Weather Forecast Today Match In Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग में आज (6 मई 2024) एक मुकाबला खेला जाएगा। सीजन के 55वें मैच में मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत होने वाली है। ये इन दोनों आईपीएल टीमों के बीच इस सीजन का दूसरा मुकाबला है। इससे पहले हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में रनों की जमकर बारिश हुई थी। हैदराबाद ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 277 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में मुंबई इंडियन्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन बनाए और 31 रन के अंतर से मैच गंवा दिया। ऐसे में दोनों टीमों के बीच सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भिड़ंत होगी आइए जानते हैं इस मुकाबले की पिच रिपोर्ट कैसी है और आज कैसा होगा मुंबई के मौमस का हाल।

Image

मुंबई इंडियन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद पिच और वेदर रिपोर्ट(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेला जाएगा आईपीएल 2024 का 55वां मुकाबला
  • मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी मुंबई और हैदराबाद की भिड़ंत
  • दोनों के बीच पिछली भिड़ंत में हुई थी रनों की बारिश

IPL 2024, MI (Mumbai Indians) vs SRH (Sunrisers Hyderabad) Pitch Report And Mumbai Weather Forecast Today: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 55वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स की अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद से टक्कर होने वाली है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होने वाले मैच में मुंबई इंडियन्स की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) करेंगे वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में होगी। ये मैच सनराइजर्स हैदराबाद के लिए काफी अहम है। मुंबई इंडियन्स की टीम 11 मैच में 8 हार के बाद पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से तकरीबन बाहर हो चुकी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में जीत दर्ज करके प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखना चाहेगी।

मेजबान मुंबई इंडियन्स के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी में सीजन खराब रहा है। अबतक खेले 11 मैच में उसे 8 में हार और केवल 3 मैच में जीत मिली है। 6 अंक के साथ पांच बार की चैंपियन मुंबई दसवें पायदान पर काबिज है। उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे तकरीबन बंद हो चुके हैं। हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को अगर वो मुकाबला गंवाती है तो उसके प्लेऑफ राउंड से बाहर होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टी हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ हैदराबाद की टीम अपने आतिशी खेल से सबको हैरान करती हुई 10 मैच में 6 जीत और 4 हार के साथ चौथे पायदान पर काबिज है। इस मैच में जीत उसे प्लेऑफ राउंड के और करीब ले जाएगी। ऐसे में हैदराबाद की टीम मुंबई के खिलाफ जीत के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट (MI vs SRH Pitch Report)

वानखेड़े स्टेडियम को पहले से ही हाई स्कोरिंग वेन्यू माना जाता है। यहां टीमें बड़े स्कोर बनाती हैं और बड़े स्कोर भी चेज होते हैं। हाल ही में मुंबई और कोलकाता के बीच इस मैदान पर खेले गए मुकाबले में इसस उलट देखने को मिला था। उस मुकाबले में स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिला था और मैच भी लो स्कोरिंग रहा था। आईपीएल का 55वां मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। ऐसे में पिचों का मिजाज थोड़ा धीमा होने लगा है। ऐसे में एक बार फिर अगर स्पिनर्स वानखेड़े में अपना जादू दिखाएं तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। हालांकि दोनों टीमों के बल्लेबाजों की फायर पॉवर से हर कोई वाकिफ हैं। दोनों के बीच पिछला मुकाबला गेंदबाजों के लिए बुरे सपना साबित हुआ था।

आज कैसा है मुंबई का मौसम (Mumbai Weather Today)

मुंबई में आज दोपहर में गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। शाम को जब मैच शुरू होगा उस वक्त तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और ऐसा ही मैच के खत्म होने तक बना रहेगा। गर्मी के साथ-साथ उमस भी मैदान में रहेगी जो 70 प्रतिशत से बढ़कर 78 प्रतिशत तक हो जाएगी। उसम भरी गर्मी में खेलना दोनों टीम के खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब होगा। बारिश की बिलकुल संभावना नहीं है। आसमान साफ रहेगा ऐसे में रात में ओस भी गिरेगी।

दोनों टीमों के स्कवॉड (MI vs SRH Squad)

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Squad):

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएट्ती, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, इशान किशन, अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, हार्विक देसाई (विकेटकीपर), नेहल वढेरा और ल्यूक वुड।

सनराइजर्स हैदराबाद(Sunrisers Hyderabad):

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, नितीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, अनमोलप्रीत सिंह , ग्लेन फिलिप्स, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, उपेन्द्र यादव, जथावेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, विजयकांत व्यासकांत, फजलहक फारूकी, मार्को यानसेन, आकाश महाराज सिंह और मयंक अग्रवाल।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article