क्रिकेट

Top 5 Players LSG vs PBKS: गब्बर और राहुल होंगे आमने-सामने, इन 5 खिलाड़ियों पर होगी नजर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 30, 2024, 05:01 PM IST

Top 5 Key Players LSG vs PBKS, Today Match: आईपीएल के 11वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने है। ऐसे में इस मुकाबले में 5 खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। दोनों टीम हार कर यहां पहुंची है और जीत की तलाश में उतरेगी।

Image

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स गेम चेंजर (साभार-IPL)

Top 5 Players LSG vs PBKS, Today Match, Game Changer: आईपीएल के 11वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में लखनऊ को राजस्थान के हाथो हार मिली थी जबकि पंजाब किंग्स के लिए यह तीसरा मुकाबला है और वह हारकर यहां पहुंची है। धवन की टीम ने अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पटखनी दी थी। इस तरह इकाना के मैदान पर दोनों ही टीम जीत की तलाश में उतरेगी। इस मुकाबले में जिन 5 खिलाड़ियों पर नजर रहेगी वो हैं केएल राहुल, निकोलस पूरन, शेमार जोसेफ, शिखर धवन और सैम करन। ये 5 खिलाड़ी आज के मैच में गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

केएल राहुल- केएल राहुल ने पहले मुकाबले में 58 रन की पारी खेलकर इस लीग की धमाकेदार शुरुआत की थी। लेकिन उनकी यह पारी टीम के लिए बेकार रही और राजस्थान ने मुकाबला जीत लिया। पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में राहुल से वैसी ही पारी की उम्मीद होगी।

निकोलस पूरन- एक अच्छा स्कोर बनाने के लिए मीडिल ऑर्डर की बल्लेबाजी में दम होना चाहिए। ऐसे में निकोलस पूरन लखनऊ की मीडिल ऑर्डर बल्लेबाजी की जान हैं। पहले मुकाबले में भी उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी और 41 गेंद में नाबाद 64 रन की पारी खेली थी।

शिखर धवन- पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन के ऊपर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। ऐसे में पंजाब किंग्स की जीत और हार में धवन की बल्लेबाजी का बड़ा रोल है। धवन ने आरसीबी के खिलाफ मैच में 45 रन की पारी खेली थी।

सैम करन- पंजाब किंग्स के अब तक हुए दो मैच में सैम करन ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से पंजाब किंग्स का काम कुछ हद तक आसान कर दिया है। करन ने पहले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ 47 गेंद में 63 रन की पारी खेली थी। दूसरे मुकाबले में करन ने 23 रन की पारी खेली थी और 1 विकेट भी लिया था। ऐसे में लखनई की पिच पर भी करन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

शेमार जोसेफ- शेमार जोसेफ को लखनऊ ने मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किया है। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उनकी गेंदबाजी पर सबकी नजर होगी। पहले मुकाबले में जोसेफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। ऐसे में अगर वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होते हैं तो टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी। जोसेफ ने अकेले अपने दम पर गाबा में ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड (Rajasthan Royals Team Squads)

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद, अरशद खान।

पंजाब किंग्स का स्क्वॉड (Punjab Kings Team Squads)

शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article