क्रिकेट

KKR vs SRH Dream11, Playing 11 Prediction: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइडर्स हैदराबाद का मुकाबला आज, ऐसी हो सकती है कोलकाता vs हैदराबाद ड्रीम 11

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 23, 2024, 05:32 PM IST

KKR vs SRH Dream11 Prediction in Hindi, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Playing 11: आईपीएल के 17वें सीजन के दूसरे दिन के दूसरे मुकाबले में दोबार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और एक बार की खिताब विजेता सनराइजर्स हैदराबाद का आमना-सामना होगा। इस मुकाबले से पहले देखें दोनों टीमों की परफेक्ट प्लेइंग-11।

Image

केकेआर बनाम हैदराबाद ड्रीम 11 संभावित प्लेइंग-11 (साभार IPL/BCCI)

Photo : Times Now Digital

Today IPL Match Prediction Dream 11, KKR vs SRH: आईपीएल 2024 के तीसरे मुकाबले में आज कोलकाता के इडेन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच भिड़ंत होने जा रही है। दोनों ही टीमों का ये सीजन का पहला मुकाबला है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम दो बार खिताब अपने नाम कर चुकी है जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के हाथ एक बार आईपीएल की ट्रॉफी लगी है। दोनों ही टीमें लंबे समय से खिताबी जीत का इंतजार कर रही है। हैदराबाद ने तो इस बार खिताब जीतने के लिए लकी कप्तान पैट कमिंस के हाथों में टीम की कमान सौंपी है जिसने ऑस्ट्रेलिया को 6 महीने में दो फॉर्मेट में वर्ल्ड चैंपियन बना दिया। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो बार खिताब जिताने वाले कप्तान गौतम गंभीर को टीम से बतौर मेंटोर जोड़ा है। दोनों ही टीमें शनिवार रात खेले जाने वाले मुकाबले में जीत के साथ सीजन की शुरुआत करना चाहेंगी। आइए जानते हैं कैसी हो सकती है दोनों टीमों की मैच में संभावित प्लेइंग इलेवन और प्रशंसकों के लिए सबसे बेहतरीन ड्रीम-11 टीम?

ऐसी रही है दोनों के बीच अबतक भिड़ंत(SRH vs KKR Head to Head)

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइडर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अबतक कुल 25 बार भिड़ंत हुई है। इसमें से कोलकाता को 16 मैच में और हैदराबाद को 9 मुकाबलों में जीत मिली। ऐसे में आंकड़ों में कोलकाता का पलड़ा एक बार फिर भारी नजर आ रहा है लेकिन हार जीत का फैसला तो मैदान में ही होगा।

IPL 2024, KKR vs SRH, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद

दिनांक: 23 मार्च 2024

समय: 7.30 PM

मैदान: इडेन गार्डन्स कोलकाता

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम-11 भविष्यवाणी(KKR vs SRH Dream11)-Option 1

विकेटकीपर: हेनरिक क्वासेन, फिल साल्ट ।

बल्लेबाज: रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ट्रेविस हेड।

ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल, एडेन मार्करम, मार्को यानसेन ।

गेंदबाज: मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार ।

कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: पैट कमिंस

उप-कप्तान: रिंकू सिंह

केकेआर और एसआरएच ड्रीम-11 भविष्यवाणी-Option 2

विकेट कीपर : फिल साल्ट, हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज: रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर।

ऑलराउंडर: एडेन मार्करम, आंद्रे रसेल ।

गेंदबाज: सुयश शर्मा, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती ।

कप्तान: वेंकटेश अय्यर ।

उप-कप्तान: सुयश शर्मा ।

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन(KKR Probable Playing XI)

वेंकटेश अय्यर, फिल साल्ट(विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर(कप्तान), नीतीश राणा/सुयश शर्मा(इम्पैक्ट प्लेयर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती,

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन(SRH Probable Playing XI)

अभिषेक शर्मा/मयंक अग्रवाल, ट्रेविस हेड, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन(विकेटकीपर), अब्दुल समद/टी नटराजन(इम्पैक्ट प्लेयर), वॉशिंगटन सुंदर, पैट कमिंस(कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, उमरान मलिक।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article