क्रिकेट

IPL 2024: क्या पंजाब किंग्स भी बदलेगा कप्तान? गब्बर के हाथों से छिनेगी कमान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 21, 2024, 05:09 PM IST

क्या आईपीएल 2024 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के बाद पंजाब किंग्स भी अपना कप्तान बदलने जा रही है। जानिए क्या है कप्तानों के फोटो शूट वाली तस्वीर की सच्चाई?

Image

आईपीएल 2024(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • कप्तानों के फोटो शूट में शिखर धवन नहीं आए नजर
  • तस्वीर में नजर आए सीएसके के नए कप्तान रुतुराज
  • पंजाब के लिए जीतेश शर्मा ने की फोटो शूट में शिरकत

चेन्नई: आईपीएल 2024 के आगाज से एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कमान एमएस धोनी ने रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप दी। आईपीएल के ट्विटर हैंडल पर ट्रॉफी के साथ सभी टीमों के कप्तानों की तस्वीर साझा की गई। जिसमें धोनी की जगह रुतुराज नजर आए। लेकिन पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन तस्वीर में दिखाई नहीं दिए। क्या यह भी नए सीजन से पहले पंजाब किंग्स की कप्तानी में बदलाव का संकेत है? क्या गब्बर के हाथों से पंजाब की कप्तानी जाने वाली है?

पंजाब के लिए जीतेश शर्मा हुए फोटोशूट में शामिल

आईपीएल 2024 की ट्रॉफी के साथ सभी टीमों कप्तान दिख रहे हैं लेकिन पंजाब की जर्सी पहने विकेटकीपर बल्लेबाज जीतेश शर्मा नजर आए। ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या पंजाब किंग्स का कप्तान बदलने जा रहा रहा है। लेकिन थोड़ी देर बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि पंजाब के लिए फोटोशूट में उप-कप्तान जीतेश शर्मा ने शिरकत की।

जीतेश बने हैं पंजाब के नए उपकप्तान

जीतेश शर्मा को नए सीजन के लिए पंजाब किंग्स का उपकप्तान बनाया गया है। जीतेश ने पिछले सीजन अपनी आतिशी बल्लेबाजी से सबको प्रभावित किया। जीतेश को इसके बाद टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। ऐसे में पंजाब किंग्स के टीम मैनेजमेंट ने भी उनपर भरोसा जताया और उन्हें शिखर धवन का डिप्टी नियुक्त कर दिया।

फोटो शूट में कौन-कौन आया नजर

आईपीएल 2024 की ट्रॉफी के साथ फोटो शूट में चेन्नई के लिए रुतुराज गायकवाड़, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस, दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए श्रेयस अय्यर, पंजाब किंग्स के लिए जीतेश शर्मा, गुजरात टाइटन्स के लिए शुभमन गिल, मुंबई इंडियन्स के लिए हार्दिक पांड्या, लखनऊ के लिए केएल राहुल, राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू सैमसन और आरसीबी के लिए फॉफ डुप्लेसी ने शिरकत की। 10 कप्तानों में दो विदेशी और 8 देसी कप्तान हैं। पैट कमिंस सबसे महंगे और रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल 17 के सबसे सस्ते कप्तान हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article