क्रिकेट

दिल्ली हैदराबाद के बीच मैच

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 23, 2024, 03:22 PM IST

आईपीएल के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा।

Image

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

इंडियन प्रीमियार लीग (IPL 2024) के 35वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर यह सीजन का पहला मुकाबला होगा। यह मैच काफी रोमांचक हो सकता है, क्योंकि हैदराबाद के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। हैदराबाद की नजर जीत के चौके पर है। टीम को 6 मैचों में से 4 मुकाबले में जीत और 2 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 7 मैचों में से 3 मुकाबले में जीत और 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

क्लासेन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी

आईपीएल के मौजूदा सीजन में हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन का बल्ला जमकर चल रहा है। उन्होंने 6 मैचों में 199.21 की स्ट्राइक रेट से और 63.25 की औसत से 253 रन बनाए हैं। वे टीम के टॉप स्कोरर के साथ ओवरऑल 7वें नंबर पर है। वहीं, दिल्ली के लिए कप्तान रिषभ पंत टीम के लिए लगातार रन बना रहे हैं। पंत ने 7 मैचों में 156.71 की स्ट्राइक रेट और 35 की औसत से कुल 210 रन बनाए हैं। वे टीम के टॉप स्कोरर हैं।

गेंदबाजी में खलील का दबदबा

आईपीएल के 17वें सीजन में गेंदबाजी में दिल्ली के खलील अहमद टीम के लिए लगातार विकेट चटका रहे हैं। उन्होंने 7 मैचों में 8.17 की इकोनॉमी में 10 विकेट चटकाए हैं। वे टीम के टॉप विकेटटेकर हैं। वहीं, हैदराबाद के पैट कमिंस कप्तानी पारी खेल रहे हैं। वे 6 मैचों में 7.87 की इकोनॉमी में 9 विकेट चटकाए हैं। वे टीम के टॉप स्कोरर हैं।

IPL 2024 Match-35, DC vs SRH, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद

दिनांक: 20 मार्च 2024

समय: 7.30 PM

मैदान: अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली

DC vs SRH Head to Head

Delhi vsHyderabad
23Matches Played23
11Won12
207Highest Score219
0No Result0
80Lowest Score116

दिल्ली कैपिटल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद ड्रीम-11 (dc vs srh dream11 prediction today match)

विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, रिषभ पंत।

बल्लेबाज: ट्रेविस हेड, पृथ्वी शॉ, अभिषेक शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, एडेन मार्करम।

गेंदबाज: पैट कमिंस, कुलदीप यादव, खलील अहमद।

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: ट्रेविस हेड।

उप-कप्तान: हेनरिक क्लासेन।

DC vs SRH Dream11, डीसी बनाम एसआरएच ड्रीम-11 टीम

विकेटकीपर: एडेन क्लासेन, ऋषभ पंत

बल्लेबाज: जेक फ्रेजर, अभिषेक शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, ट्रेविस हेड

ऑलराउंड: एडेन मार्करम

गेंदबाज: सुमित कुमार, खलील अहमद, पैट कमिंस, टी नटराजन

कप्तान: ट्रेविस हेड

उपकप्तान: अक्षर पटेल

DC vs SRH Dream 11 Team

विकेटकीपर - हेनरिक क्लासन, ऋषभ पंत (उपकप्तान)

बल्लेबाज - ट्रेविस हेड (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अभिषेक शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स

ऑलराउंडर - अक्षर पटेल, एडम मार्करम

गेंदबाज - पैट कमिंस, कुलदीप यादव, खलील अहमद

DC vs SRH Dream 11 Team

बल्लेबाज - ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ट्रिस्टन स्टब्स, पृथ्वी शॉ

विकेटकीपर- हेनरिक क्लासेन, ऋषभ पंत(C)

ऑलराउंडर- अक्षर पटेल, एडेन मार्कराम

गेंदबाज- पैट कमिंस(VC) , कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार

DC vs SRH Dream 11 Team

विकेटकीपर- ऋषभ पंत, हेनरिक क्लासेन

बल्लेबाज- पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मैकगर्क, ट्रेविस हेड (कप्तान), एडेन मार्करम

ऑलराउंडर-अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, पैट कमिंस

गेंदबाज- खलील अहमद (उप-कप्तान)

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड (Delhi Capitals Squads)

रिषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव, खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झे रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप, स्वास्तिक छिकारा।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड (Sunrisers Hyderabad Squads)

पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।

DC vs SRH Dream11 Prediction in Hindi, 35th Match, Fantasy Cricket, Dream11 Team, T20 Match, Indian Premier League 2024

(*Disclaimer: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article