क्रिकेट

IPL 2024, CSK vs SRH: हैदराबाद में जमकर गरजा शिवम का बल्ला, लेकिन अर्धशतक से 5 रन रह गए दूर

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 5, 2024, 08:52 PM IST

IPL 2024, CSK vs SRH, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, Shivam Dube Half Century: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में सनराइर्ज हैदराबाद का सामना चेन्नई सपर किंग्स से हुआ। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस मैदान पर मुंबई के खिलाफ खेले गए विस्फोटक पारी की याद दिलाई।

Image

शिवम दुबे। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024, CSK vs SRH, Chennai Super Kings vs Sunrisers Hyderabad, Shivam Dube Half Century: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर तूफानी पारी देखने को मिली। चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर मुंबई के खिलाफ इस मैदान पर खेली गई रिकॉर्ड तोड़ पारी की याद दिलाई। लेकिन शिवम दुबे अपने 8वें अर्धशतक से चूक गए। वे अर्धशतक से पांच रन दूर रहते आउट हो गए। उनको हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट कराया। शिवम ने हैदराबाद के खिलाफ उनके घर में 187.50 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें मुकाबले में सनराइर्ज हैदराबाद का सामना चेन्नई सपर किंग्स से हुआ। इस मुकाबले में मेजबान टीम हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला।

मौजूदा सीजन में CSK के टॉप स्कोरर

आईपीएल के हर सीजन की तरह इस सीजन में भी चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज शिवम दुबे का बल्ला गरज रहा है। उन्होंने अभी तक 4 मैचों में 157.83 की स्ट्राइक रेट से और 65.50 की औसत से कुल 131 रन बनाए हैं। वे मौजूदा सीजन में खेले गए में अभी तक चेन्नई के टॉप स्कोरर हैं। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। वहीं, शिवम ने आरसीबी के खिलाफ नाबाद 34 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 51 रन बनाए थे, लेकिन तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 18 रन बनाकर आउट हो गए थे।

आईपीएल में ऐसा है दुबे जी का प्रदर्शन

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे आईपीएल में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं। उन्होंने 55 मुकाबले में 143.34 की स्ट्राइक रेट और 30.17 की औसत से रन बटौरे हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 1237 रन बनाए हैं। वे टॉप-100 खिलाड़ियों की लिस्ट में 76वें नंबर पर हैं। आईपीएल में उनके बल्ले से कुल 8 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने 67 चौके और 81 छक्के जड़े हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article