क्रिकेट

IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने मचाया धमाल, जड़ा आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 11, 2023, 10:10 PM IST

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले 22 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने गुरुवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

यशस्वी जायसवाल(साभार IPL/BCCI)

Fastest Fifty in IPL: राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलने वाले 21 साल के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। यशस्वी ने धमाकेदार अंदाज में 13 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने इस दौरान 6 चौके और 3 छक्के जड़े। इससे पहले ये रिकॉर्ड केएल राहुल और पैट कमिंस के नाम दर्ज था। केएल राहुल ने मोहाली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। वहीं कोलकाता की ओर से खेलते हुए पैट कमिंस ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 14 गेंद में अर्धशतक जड़ा था।

पहले ही ओवर में जड़े 26 रन

यशस्वी जायसवाल ने जीत के लिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले ही ओवर में धमाल मचा दिया। अप्रत्याशित रूप से गेंदबाजी का आगाज करने आ गए ऐसे में फॉर्म में चल रहे युवा बल्लेबाज यशस्वी ने कहर परपाते हुए पहले ही ओवर की शुरुआत लगातार दो छक्कों के साथ की। इसके बाद उन्होंने लगातार दो चौके जड़े। पांचवीं गेंद पर उन्होंने 2 रन लिए और ओवर की अंत चौके के साथ किया। यशस्वी ने पहले ओवर में 26 रन बनाए जो कि आईपीएल इतिहास में पहले ओवर में सबसे ज्यादा रनों का नया रिकॉर्ड है। पारी के पहले ही ओवर में यशस्वी ने अपने इरादे जाहिर कर दिए थे।

आईपीएल 2023 में 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय

यशस्वी जायसवाल ने केकेआर के खिलाफ पहले ही ओवर में 26 रन जड़कर आईपीएल 2023 में पांच सौ रन के आंकड़े को पार कर लिया। वो फॉफ डुप्लेसी के बाद सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले भारतीय हैं। वो 500 रन आईपीएल के मौजूदा सीजन में पूरे करने से केवल 23 रन दूर थे। 13 गेंद में अर्धशतक जड़ने के बाद भी यशस्वी के बल्ले का तूफान जारी रहा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article