क्रिकेट

CSK vs GT, IPL 2023 Final: बारिश होती रही तो क्या होगा आईपीएल फाइनल का नतीजा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 28, 2023, 09:59 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग के रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेले जा रहे मुकाबले में बारिश हो रही है। आज अगर मैच नहीं हो सका तो मुकाबला रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा। अगर तब भी मैच नहीं हुआ तो जानिए क्या होगा?

Image

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, आईपीएल 2023 बारिश के नियम

अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खिताबी मुकाबले में बारिश ने पानी फेर दिया है। बारिश इतनी तेज है कि मैच के नहीं होने की संभावना बहुत कम हो गई है। इस बार आईपीएल फाइनल के लिए रिजर्व डे का भी प्रावधान है। अगर रिजर्व डे के दिन भी मुकाबला नहीं हो सका तो क्या होगा कौन सी टीम चैंपियन बनेगी ये सवाल हर किसी के मन में उठ रहा है।

5-5 ओवर का मुकाबला कराने की होती है कोशिश

आईपीएल के नियमों के मुताबिक 5-5 ओवर का मुकाबला कराने की होती है। आज फाइनल मुकाबले के दौरान 5-5 ओवर के मैच के लिए कट ऑफ टाइम रात 12:06 AM है। अगर पांच ओवर का मैच भी नहीं खेला जा सका तो उसके बाद सुपर ओवर के जरिए हार जीत का फैसला होगा तो मैच रिजर्व डे के दिन खेला जाएगा। अगर बारिश रिजर्व डे के दिन भी जारी रही और मैच नहीं खेला जा सका। 5-5 ओवर के मैच का गुंजाइश भी खत्म हो गई तो सुपर ओवर के जरिए फैसला निकाला जाएगा। अगर वो भी संभव नहीं हुआत तो गुजरात टाइटन्स को अंत में विजेता घोषित कर दिया जाएगा। क्योंकि लीग दौर में वो पहले पायदान पर रही थी।

अबतक कभी रद्द नहीं हुआ है फाइनल मैच

आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब बारिश की वजह से फाइनल मुकाबले पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। आम तौर पर गर्मी में सामान्य परिस्थितियों में खिताबी भिड़ंत संपन्न होती रही है। अहमदाबाद में एक लाख दर्शक बारिश के खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं। अगर आज मैच नहीं हुआ तो इन सभी के साथ-साथ टीमों के हाथ निराशा लगेगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article