क्रिकेट

IPL 2023: अनकैप्ड खिलाड़ी के मुरीद हुए कोहली, बोले जो उसने किया मैं करने की सोच भी नहीं सकता

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 15, 2023, 08:38 PM IST

मैच आखिरी पांच गेंद में पांच छक्के जड़कर कोलकाता नाइटराइडर्स को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अविश्वसनीय जीत दिलाने वाले रिंकू सिंह के मुरीदों में विराट कोहली का नाम भी शामिल हो गया है। जानिए रिंकू की तारीफ में विराट ने क्या कहा?

Image

रिंकू सिंह(साभार IPL/BCCI)

बेंगलुरू: रिंकू सिंह ने शुक्रवार को इडेन गार्ड्नस में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 31 गेंद में नाबाद 58 रन की पारी खेली। उन्होंने 187.10 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पारी के दौरान 4 चौके और 4 छक्के जड़े। रिंकू इस बार कोलकाता को वैसी जीत नहीं दिला पाए जो कारनामा उन्होंने डिफेंडिग चैंपियन गुजरात जायंट्स के खिलाफ कर दिखाया था।

यश दयाल की गेंद पर जड़े लगातार पांच छक्के

गुजरात के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत के लिए कोलकाता को 29 रन बनाने थे और दूसरी गेंद पर स्ट्राइक पर आने के बाद रिंकू सिंह ने लगातार यश दयाल की पांच गेंद पर पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिला दी थी। उनकी इस पारी की तारीफ कई पूर्व और मौजूदा धाकड़ क्रिकेट खिलाड़ियों ने की थी। ऐसे में अब रिंकू सिंह के मुरीदों में विराट कोहली का नाम भी शामिल हो गया है।

युवा खिलाड़ी मचा रहे हैं धमाल

विराट कोहली ने जियो सिनेमो को दिए बयान में रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की है और कहा है कि युवा खिलाड़ी जो करके दिखा रहे हैं वो वैसा करने के बारे में सोच भी नहीं सकते। रिंकू की तारीफ करते हुए विराट ने कहा, रिंकू सिंह ने आखिरी पांच गेंदों में पांच छक्के जड़े वो शानदार था। ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ। जो युवा खिलाड़ी मैदान पर कर रहे हैं वो अद्भुत है। जो कारनामा ये युवा खिलाड़ी कर रहे हैं वैसा करने की मैं सोच भी नहीं सकता।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article