क्रिकेट

IPL 2023: राजस्थान के खिलाफ हार के साथ विदाई पर मायूस हुए शिखर धवन, बताया मैच और सीजन में कहां हुई भूल

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 20, 2023, 06:30 AM IST

पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के आखिरी मुकाबले में हार के बाद मायूस कप्तान शिखर धवन ने बताया है कि उनकी टीम से इस मुकाबले में और पूरे सीजन में कहां चूक हुई।

Image

शिखर धवन (IPL/BCCI)

धर्मशाला: शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम एक बार फिर प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। शुक्रवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अहम मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 187 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद भी जीत नसीब नहीं हुई। राजस्थान ने 2 गेंद और 4 विकेट शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। पंजाब सीजन में 14 मैच में से 6 में जीत दर्ज की और और 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा। अंक तालिका में वो आठवें पायदान पर रही।

पॉवरप्ले में गंवाए जरूरत से ज्यादा विकेट

आखिरी मुकाबले में हार के बाद कप्तान शिखर धवन ने हार की वजह गिनाते हुए कहा, हमने पॉवरप्ले में जरूरत से ज्यादा विकेट गंवाए और इसी वजह से हम बैकफुट में आ गए। लेकिन सैम कुरेन, जीतेश शर्मा और शाहरुख खान ने हमारी मैच में वापसी कराई। हमारी गेंदबाजी टुकड़ों में अच्छी रही लेकिन हमने बेहद खराब फील्डिंग की। हमने बहुत से कैच टपकाए जिसका खामियाजा हमें हार के रूप में उठाना पड़ा। 200 रन का स्कोर इस पिच पर जीत के लिए पर्याप्त होता।

एक साथ नहीं चली बल्लेबाजी और गेंदबाजी

धवन ने पूरे सीजन टीम के प्रदर्शन पर कहा, हम बतौर टीम कई एरिया में बेहतर कर सकते थे। कभी हमारी बल्लेबाजी चली और कभी गेंदबाजी। हम एक साथ दोनों सिरों पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। हमारी टीम युवा है। हमें इस बार बहुत कुछ सीखने को मिला।

सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों से करना चाहते था पहले बॉलिंग

स्पिनर्स से आखिरी ओवर में गेंदबाजी क्यों कराई? इसके जवाब में धवन ने कहा, मुझे मालूम था कि मैच को आखिर तक लेकर जाना है ऐसे में मैं अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों से पहले गेंदबाजी कराना चाहता था और ऐसा ही किया। इसलिए राहुल का आखिरी ओवर फेंकना पड़ा। पिछले मुकाबले में हरप्रीत ने आखिरी ओवर में गेंदबाजी की थी। हालांकि ये निर्णय पिच पर परिस्थितियों पर निर्भर करता है।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article