क्रिकेट

TATA IPl 2023: आईपीएल के मौजूदा सीजन में हो रही है छक्कों की बरसात, टूट रहे हैं सारे रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 20, 2023, 04:52 PM IST

TATA IPL 2023, IPL 2023 Most Sixes: इंडियन प्रीमियर लीग के 67वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दौरान मौजूदा आईपीएल का 1000वां छक्का लगा। यह छक्का चेन्नई के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे के बल्ले से निकला।

Image

चेन्नई सुपर किंग्स का खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स।
  • आईपीएल 2023 में 1000वां छक्का हुआ पूरा।
  • डेवॉन कॉन्वे के बल्ले से निकला 1000वां सिक्स।

TATA IPL 2023, IPL 2023 Most Sixes: आईपीएल के 16वें सीजन के 67वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ। यह दोनों टीमों का आखिरी लीग मुकाबला है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में चेन्नई ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। लीग का पहला छक्का चेन्नई की ओर से निकला था। अब 1000वां छक्का भी चेन्नई की ओर से निकला है।

कॉन्वे के बल्ले से निकला 1000वां छक्का

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ चेन्नई ने अच्छी शुरुआत की। पारी का पहला और मौजूदा आईपीएल का 1000वां छक्का डेवॉन कॉन्वे ने ललित यादव की गेंद पर जड़ा। वहीं, मौजूदा सीजन का पहला झटका भी चेन्नई के रुतुरात गायकवाड़ के बल्ले से निकला था। कॉन्वे अभी तक 14 छक्के जमा चुके हैं, जबकि रुतुराज के बल्ले से 21 छक्के निकले हैं।

छक्के जड़ने के मामले में आरसीबी का दबदबा

मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा छक्का जमाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के नाम है। आईपीएल 2023 में टॉप-5 सिक्सर किंग की लिस्ट में आरसीबी के दो खिलाड़ियों के नाम है। आरसीबी के टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसी का नाम है। वे मौजूदा सीजन के 13 मैचों में 36 छक्के जमा चुके हैं और टॉप पर बरकरार हैं, जबकि आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल 30 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर चेन्नई का स्टार बल्लेबाज शिवम दुबे मौजूद हैं। शिवम 30 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

लगातार दूसरी बार लगा 1000 छक्का

आईपीएनल के 16 साल के इतिहास में लगातार दूसरी बार 1000 छक्का लगा है। इससे पहले पिछले साल 74 मैचों में 1062 छक्के लगे थे। हर मैच में 14 छक्के लगे थे। वहीं, मौजूदा सीजन के 67वें मुकाबले में 1000 छक्का पूरा हो चुका है। मौजूदा सीजन में हर मैच में औसतन 15 छक्के लग रहे हैं। इस हिसाब से मौजूदा सीजन में 1100 छक्के लग सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article