क्रिकेट

IPL 2023: पृथ्वी शॉ के खिलाफ सपना गिल ने दर्ज कराया आपराधिक मामला

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 5, 2023, 08:23 PM IST

आईपीएल 2023 में फॉर्म से जूझ रहे दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनके खिलाफ मुंबई में एक महिला ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया है।

Image

पृथ्वी शॉ( साभार IPL/BCCI)

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ उनका बल्ला नहीं चल रहा है दूसरी तरफ उनके खिलाफ मुंबई में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

सपना और पृथ्वी के दोस्तों के बीच हुई थी मारपीट

कुछ दिन पहले मुंबई के होटल के बाहर सेल्फी खींचने को लेकर पृथ्वी शॉ और सपना गिल के दोस्त आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद दोनों के बीच भिड़ंत हो गई थी। ऐसे में अब सपना गिल ने पृथ्वी के खिलाफ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप के साथ बल्ले से हमला करने का आरोप लगाया है। सपना ने आरोप लगाया है कि पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों ने उनके ऊपर हमला किया था और छेड़छाड़ की थी।

अंधेरी कोर्ट में दर्ज हुआ है मामला

सपना गिल ने पृथ्वी के खिलाफ मामला अंधेरी मजिस्ट्रेट के पास दर्ज कराया है। शॉ पर तीन धाराएं लगाई गई हैं। शॉ के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509 और 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पृथ्वी के दोस्त सुरेंद्र यादव के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने सपना गिल को बल्ले से पीटा था। इस मामले के बाद सपना गिल ने मुंबई के एक सरकारी अस्पताल से मेडिकल कराकर कोर्ट के सामने बतौर सबूत दस्तावेज पेश किए हैं। मामले की सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article