क्रिकेट

IPL 2023: संजू सैमसन बने राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, इस दिग्गज का तोड़ा रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 5, 2023, 11:33 PM IST

Most Runs for Rajastan Royals in IPL: कप्तान संजू सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

Image

संजू सैमसन( साभार IPL/BCCI)

गुवाहाटी: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने आईपीएल के सोलहवें सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। सीजन के पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 55 रन की पारी खेलने के बाद सैमसन ने बुधवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी अपने फॉर्म को जारी रखा और 25 गेंद में 42 रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटे। नॉथन एलिस की गेंद पर वो कैच दे बैठे और सीजन में लगातार दूसरा अर्धशतक पूरा करने से चूक गए।

अजिंक्य रहाणे का तोड़ा रिकॉर्ड

संजू ने लेकिन अपनी इस पारी के दौरान आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने इस मामले में अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ा। रहाणे ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 3098 रन बनाए थे। सैमसन के खाते में अब राजस्थान के लिए कुल 3128* रन हो गए हैं। सैमसन और रहाणे के बाद राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा रन शेन वॉटसन(2474) और जोस बटलर(2377) ने बनाए हैं।

संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के अलावा दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन राजस्थान के लिए खेलते हुए किया है। इसी वजह से टीम ने कई धाकड़ खिलाड़ियों के टीम में रहते हुए भी बतौर कप्तान उनके ऊपर भरोसा जताया जो कि पिछले दो साल से जारी है।

पंजाब के खिलाफ जमकर चलता है संजू का बल्ला

संजू सैमसन का बल्ला पंजाब किंग्स के खिलाफ जमकर चलता है। एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया। सैमसन के नाम पंजाब के खिलाफ 20 मैच में 700 रन दर्ज हो गए हैं। उनका पंजाब के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 119 रन रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article