क्रिकेट

IPL 2023, RR vs DC Pitch Report, Weather: राजस्थान-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानें

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 8, 2023, 08:00 AM IST

IPL 2023, RR vs DC Pitch Report and Weather Forecast Today Match: आज (8 April 2023) आईपीएल के 16वें सीजन में 11वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच असम के गुवाहाटी शहर में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और कैसा रहेगा आज गुवाहाटी का मौसम।

Image

आईपीएल 2023 राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, गुवाहाटी पिच और मौसम का हाल

IPL 2023, RR vs DC Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में आज(शनिवार, 8 अप्रैल) को खेले जाने वाले दिन के पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमों के बीच असम के गुवाहाटी में भिड़ंत होगी। यह इस मैदान पर खेला जाने वाला आईपीएल का दूसरा मुकाबला है। पिछला मुकाबला शाम साढे़ सात बजे से खेला गया था जिसमें बहुत जल्दी ओस का असर दिखने लगा था। लेकिन ये मुकाबला दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। ऐसे में आईए जानते हैं बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच और गुवाहाटी में आज मौसम कैसा रहेगा।

कैसी है राजस्थान-दिल्ली मैच की पिच रिपोर्ट? (RR vs DC Pitch Report)

राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आज दोपहर को भिड़ंत होगी। गुवाहाटी में खेले गए पिछले आईपीएल मुकाबले में ओस ने बड़ा अंतर हार जीत में पैदा किया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम को 5 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 4 विकेट पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं राजस्थान रॉयल्स इसके जवाब में 7 विकेट पर 192 रन बना सकी थी। ओस की वजह से गेंदबाजों का असर कम हुआ और बल्लेबाज मैच में हावी रहे।

शनिवार को खेले जाने वाले मुकाबले में ऐसा नहीं होगा। गुवाहाटी की पिच पर जमकर रन बनते हैं। यहां का औसत टी20 स्कोर 156 रन रहा है। इनमें से अधिकांश मैच दिन में खेले गए हैं। पिच पर नमी का फायदा तेज गेंदबाजों को यहां मिलता है। ऐसा ही शनिवार को राजस्थान और दिल्ली के बीच भिड़ंत के दौरान देखने को मिलेगा।

आज कैसा रहेगा गुवाहाटी के मौसम का हाल? (Guwahati Weather Today)

गुवाहाटी में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और ये वही वक्त है जब मैच शुरू होगा। उसके बाद तापमान में गिरावट आएगी। आसमान में बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे। मौसम साफ और गर्म रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article