क्रिकेट

IPL 2023: रोहित ने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, मध्यक्रम में इस खिलाड़ी को किया मिस

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 6, 2023, 08:11 PM IST

IPL 2023: चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का ठीकरा मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हार का ठीकरा अपने बल्लेबाजों के सिर फोड़ा। उन्होंने कहा कि आज बल्लेबाजों का दिन नहीं था। साथ ही रोहित ने अपने गेंदबाज पियूष चावला की तारीफ की। पियूष ने इस मुकाबले में 2 विकेट झटके।

Image

रोहित शर्मा और पियूष चावला

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. रोहित शर्मा ने बल्लेबाजों को बताया हार का जिम्मेवार
  2. पियूष चावला की तारीफ की
  3. तिलक वर्मा की कमी खली

मुंबई इंडियंस लगातार दो जीत दर्ज कर चेन्नई के एमए चिदंबरम पहुंची थी, जहां उसे उम्मीद थी कि वह जीत की हैट्रिक लगाने में कामयाब हो जाएगी। आंकड़े भी इस बात की गवाही दे रही थी क्योंकि चेन्नई के खिलाफ इस मैदान में मुंबई 2010 से लगातार जीत दर्ज कर रही थी। लेकिन अनहोनी को होनी करना धोनी को खूब आता है। उन्होंने इस मैच में भी यही किया और टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही साबित किया और मुंबई 16 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाकर संघर्ष करने पर मजबूर हुई। वो तो भला हो नेहल वढेरा का जिनकी 64 रन की दमदार पारी के दम पर मुंबई ने 8 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने विस्फोटक शुरुआत की और रुतुराज गायकवाड़ और डेवॉन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। डेवॉन कॉनवे के 46 रन की पारी के दम पर चेन्नई ने यह मुकाबला 14 गेंद शेष रहते 6 विकेट से जीत लिया।

हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा अपने बल्लेबाजों के प्रदर्शन से निराश नजर आए। उन्होंने कहा 'बल्लेबाजों के लिए आज ऑफ डे था। हमने इतना रन नहीं बनाया कि गेंदबाजों को डिफेंड करने का मौका मिले। मध्यक्रम में भारतीय बल्लेबाज की कमी खली जो स्पिन गेंदबाजों को अच्छे से खेलता। तिलक वर्मा को आज के मैच में खोना दुर्भाग्यपूर्ण था।

पियूष चावला की तारीफ की

रोहित ने पियूष चावला की तारीफ की और कहा कि उन्हें दूसरे छोर से गेंदबाजों का साथ नहीं मिला। बतौर टीम आप यही उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा 'इस सीजन किसी भी टीम के लिए होम ग्राउंड का एडवांटेज नहीं हैं। हमें खेल के तीनों विभागों में बेहतर करने की जरूरत है, हम अगले दो मैचों में घर पर खेलेंगे, हम देखेंगे कि यह कैसा रहता है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article