क्रिकेट

IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार पांच हार, क्या रिकी पॉन्टिंग के भविष्य पर लटकी तलवार?

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 16, 2023, 09:24 PM IST

आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लगातार पांच मैच में हार के बाद रिकी पॉन्टिंग सहित कोचिंग स्टाफ के कई सदस्यों के टीम के साथ भविष्य पर खतरे की तलवार लटकने लगी है।

Image

डेविड वॉर्नर और रिकी पॉन्टिंग

Photo : Twitter

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल के अगले सत्र में कम कोचिंग स्टाफ के साथ उतर सकता है जबकि इस सत्र के आखिर में मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग के भविष्य को लेकर फैसला किया जा सकता है। जहां तक डेविड वॉर्नर का सवाल है तो वर्तमान सत्र में उन्होंने अभी तक टीम की तरफ से सर्वाधिक रन बनाए हैं और अगर वह खुद केवल बल्लेबाजी पर ही ध्यान केंद्रित करने का फैसला नहीं करते हैं तो उनका सत्र के आखिर तक कप्तान बने रहना तय है।

दिल्ली को मिली है लगातार पांच शुरुआती मैच में हार

दिल्ली को मौजूदा आईपीएल में अभी तक अपने पांचों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अगर वह गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच हार जाता है तो फिर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बन जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स के वर्तमान कोचिंग स्टाफ में क्रिकेट निदेशक के रूप में सौरव गांगुली, पॉटिंग (मुख्य कोच), जेम्स होप्स (सहायक कोच), अजीत आगरकर (सहायक कोच), शेन वॉटसन (सहायक कोच), प्रवीण आमरे (सहायक कोच), बीजू जॉर्ज (सहायक कोच) शामिल हैं।

सीजन के अंत में होगा भविष्य का फैसला

इस फ्रेंचाइजी पर नजर रखने वाले आईपीएल के एक सूत्र ने कहा, 'निश्चित तौर पर सत्र के बीच में कोई फैसला नहीं किया जाएगा लेकिन लगातार दो सत्र में खराब प्रदर्शन के कारण फ्रेंचाइजी के दो सह मालिक जेएसडब्ल्यू और जीएमआर जब बैठक करेंगे तो सत्र के प्रदर्शन की भी समीक्षा की जाएगी। इसलिए निश्चित तौर पर अगले सत्र में इतना बड़ा कोचिंग स्टाफ नहीं होगा। इनमें से कुछ को हटाया जा सकता है।'

End of Article