क्रिकेट

TATA IPL 2023: राजस्थान के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करने के बाद बेंगलोर के कप्तान डुप्लेसिस ने कही यह बड़ी बात

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 14, 2023, 07:22 PM IST

TATA IPl 2023, RR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का शानदार प्रदर्शन जारी है। जयपुर में राजस्थान के खिलाफ बेंगलोर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की। बेंगलोर ने राजस्थान को 112 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम प्लेऑफ की रेस में अभी भी बनी हुई है। जीत के बाद बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बड़ा बयान दिया।

Image

जीत के बाद जश्न मनाते हुए आरसीबी के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

TATA IPl 2023, RR vs RCB: आईपीएल के 60वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी कर राजस्थान को उसके घर में 112 रन से हराया। बेंगलोर की टीम यह मौजूदा सीजन में 12 मैचों में छठी जीत है। इसी जीत के साथ बेंगलोर की टीम 12 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 5वें नंबर पर पहुंच गई है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी राजस्थान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 60 रन के अंदर टीम ऑलआउट हो गई। जीत के बाद बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने अपनी टीम के बल्लेबाज और गेंदबाज को लेकर बड़ी बात कही।

जरूरत थी आत्मविश्वास की

जीत के बाद बेंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने बल्लेबाज और गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पहले बल्लेबाजी करते हुए हमने परिस्थितियों को अच्छे से पढ़ लिया था। आगे उन्होंने कहा कि 160 रन एक अच्छा स्कोर होगा। हमने 15वें ओवर तक बढ़िया बल्लेबाजी की। उन्होंने कहा कि हमें बाएं हाथ के स्पिन की आवश्यकता थी। राजस्थान के खिलाफ हमने एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया। पिछले कुछ मैच खेलने से पहले से हमें आत्मविश्वास की जरूरत थी।

हार के बाद संजू ने कही यह बात

बेंगलोर से बुरी तरह हारने के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि पिछले कुछ मैचों पर नजर डालें तो हमारे टॉप-3 बल्लेबाज शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन बेंगलोर के खिलाफ आज ऐसा देखने को नहीं मिला। आगे उन्होंने कहा कि हमें पता था कि गेंद पुरानी होने के साथ विकेट भी धीमी हो गई थी। इसके कारण हम पावरप्ले में तेजी से रन नहीं बटौर सकें। उन्होंने कहा कि अगर पावरप्ले में तेजी से रन बनाते और स्पिनरों को अच्छी तरह से खेल लेते तो हम जीत सकते थे।

वेन पार्नेल रहे मैच के हीरो

राजस्थान के खिलाफ बेंगलोर के वेन पार्नेल ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत के करीब नहीं जाने दिया। प्लेयर ऑफ द मैच रहे पार्नेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने तीन ओवर में महज 10 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। वहीं, कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 44 गेंदों पर सबसे ज्यादा 55 रन बनाए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर 54 रन बनाए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article