क्रिकेट

IPL में धमाके के बाद अब ये भारतीय बल्लेबाज देख रहा है 'सबसे बड़ा सपना'

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 17, 2023, 08:47 PM IST

IPL 2023, Prabhsimran Singh dreams to play for India: आईपीएल 2023 युवा खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि हर तरह के क्रिकेटर्स के लिए एक ऐसा मंच है जो ना सिर्फ उन्हें पहचान दिलाते हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एंट्री भी दिला देता है। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह भी ऐसा ही सपना देख रहे हैं।

Image

प्रभसिमरन सिंह (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल, युवा खिलाड़ी और सपने
  • प्रभसिमरन सिंह की आंखों में भी है सपना
  • देश के लिए खेलने की उम्मीद जगी

IPL 2023, Prabhsimran Singh: इंडियन प्रीमियर लीग सिर्फ धूम-धड़ाके का टूर्नामेंट नहीं रह गया है, अब ये टूर्नामेंट क्रिकेटरों के लिए पहचान बनाने और आगे बढ़ने का सबसे बड़ा मंच और सबसे बड़ा जरिया भी बन चुका है। युवा खिलाड़ी यहां प्रदर्शन करके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। आईपीएल 2023 में भी कई ऐसे खिलाड़ी देखने को मिले हैं और उन्हीं में से एक हैं पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह।

प्रभसिमरन सिंह ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्हीं के मैदान पर एक ऐतिहासिक पारी को अंजाम दिया था। उन्होंने उस मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। उन्होंने 65 गेंदों में 103 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी जिसके दम पर पंजाब किंग्स को शानदार जीत मिली थी। अब अपनी छाप छोड़ने के बाद प्रभसिमरन अपने 'सबसे बड़े सपने' की तरफ देखने लगे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने का सपना।

धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दूसरे मैच से पूर्व प्रभसिमरन सिंह ने कहा, "मुझे खुद पर भरोसा था। टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी हुई थी। मेरा परिवार खुश था, मेरा मनोबल बढ़ा हुआ है। हम अब काफी करीब हैं अगर हम ये दो मुकाबले जीत लेते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "अगर आप एक युवा खिलाड़ी के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करते हैं, आपको पता होता है कि ये बड़ा मंच है। और शायद भारत के लिए भी खेलने का मौका मिल जाए अगर आप आईपीएल में अच्छा खेलते हैं।"

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थी author

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और... और देखें

End of Article