आईपीएल के बेहद महत्वपूर्ण मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। इस मैच से पहले चेन्नई के बैटिंग कोच माइक हसी ने कप्तान एमएस धोनी को लेकर तीन बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि आखिरी धोनी क्यों अच्छी बल्लेबाजी करने के बावजूद आखिर में बल्लेबाजी करने के लिए आ रहे हैं। धोनी इस सीजन में हर मैच में 19वें और 20वें ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे हैं। वह 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
धोनी की फिटनेस पर हसी
एमएस धोनी ने के फिटनेस को लेकर बैटिंग कोच हसी ने कहा 'यह सबको पता है कि उनका घुटना 100 प्रतिशत फिट नहीं है और वह पूरे टूर्नामेंट में जितना हो सके उतना अच्छा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए मुझे लगता है, वह 10वीं, 11वीं या 12वीं ओवर में बल्लेबाजी के लिए में नहीं आना चाहते। मीडिल ओवर में आपको रन दौड़ना होता इससे घुटने पर दबाव पड़ता है।
धोनी के आखिरी सीजन पर हसी
माइक हसी ने उन अटकलों पर भी खुलकर अपनी राय रखी है जिसमें यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। हसी ने कहा 'वह अभी भी शानदार बैटिंग कर रहे हैं। वह अक्सर खुद को ट्रेनिंग और अपने गेम के लिए प्रेरित करते रहते हैं। हम लोगों ने देखा है कि वह देर से आते हैं और मैच फिनिश करके जाते हैं।
धोनी की योजना पर बोले हसी
माइक हसी ने एमएस धोनी की प्लानिंग को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंन कहा 'मुझे लगता है कि यह बहुत स्पष्ट है कि वह आखिरी कुछ ओवरों में आना पसंद करते हैं, यही उनकी योजना है," हसी ने शनिवार को नई दिल्ली में दिल्ली के खिलाफ मैच से पहले ये बातें कहीं।
