क्रिकेट

KKR vs LSG Dream 11 Team, IPL 2023: कोलकाता और लखनऊ की ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 20, 2023, 07:11 PM IST

KKR vs LSG Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 68वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से कोलकाता के इडेन गार्डन्स में होगा। जानिए दोनों टीमों की एक दूसरे के खिलाफ ऐसी है प्लेइंग-11?

Image

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेइंग-11

IPL 2023, KKR vs LSG Dream 11 Team: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वें सीजन के लीग दौर 68वां मुकाबला शनिवार रात कोलकाता के ऐतिहासिक इडेन गार्डन्स मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। कोलकाता की टीम के खाते में अबतक खेले 13 मैच में 6 जीत और 7 हार के साथ 12 अंक है और वो अंक तालिका में सातवें पायदान पर काबिज है। वहीं दूसरी तरफ मेहमान लखनऊ सुपर जायंट्स के खाते में 13 मैच में 7 जीत एक ड्रॉ और 5 हार के साथ 15 अंक है और वो तालिका में तीसरे नंबर पर है। ऐसे में कोलकाता को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए लखनऊ को बड़े अंतर से मात देनी होगी। दो अंक बटोरने के साथ उसे रन रेट में सुधार भी करना होगा जो कि थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं लखनऊ की टीम केवल जीत दर्ज करके अपने नेट रन रेट में सुधार करके टॉप 2 में रहना चाहेगी। ऐसे में दोनों ही टीमें इस मुकाबले में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतरेंगी।

कोलकाता बल्लेबाजों पर जताएगा ज्यादा भरोसा

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की टीम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। सीजन में जिन खिलाड़ियों ने उनके लिए प्रदर्शन किया है उन्हें ही इस अहम मुकाबले में वरीयता मिलेगी। टीम की इम्पैक्ट प्लेयर स्ट्रेटजी भी वही रहेगी जो अबतक दिखी है। वेंकटेश अय्यर और सुयश शर्मा के बीच पारी के अनुरूप अदला-बदली होगी।

गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन की होगी लखनऊ की रणनीति

वहीं लखनऊ भी अपनी मुंबई के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली टीम में कोई बदलाव नहीं करेगी। शुरुआती दौर में बल्ले से धमाल मचाने वाले काइल मेयर्स को एक बार फिर एकादश से बाहर रहना पड़ेगा। लखनऊ की टीम में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में प्रेरक मांकड़ और आयुष बदोनी के बीच या फिर यश ठाकुर और अमित मिश्रा के बीच पारी के अनुरुप अदला बदली हो सकती है। लखनऊ गेंदबाजी और बल्लेबाजी में संतुलन के साथ मैदान में उतरना चाहेगी।

कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेइंग-11:

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11:

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।
नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article