क्रिकेट

टीम बदल दो विराटः केविन पीटरसन ने कोहली को अब इस टीम से खेलने का सुझाव दिया, वायरल हुआ ट्वीट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated May 22, 2023, 10:58 PM IST

IPL 2023, Kevin Pietersen suggestion for Virat Kohli: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की हार देखने के बाद एक ट्वीट किया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। गुजरात के खिलाफ विराट कोहली का सातवां आईपीएल शतक बेकार रह गया और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। आइए देखते हैं कि पीटरसन ने विराट को क्या सुझाव दिया है।

Image

केविन पीटरसन और विराट कोहली (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2023 से बैंगलोर हुई बाहर
  • विराट कोहली का शतक भी गया बेकार
  • इस हार के बाद केविन पीटरसन ने विराट को दी सलाह

IPL 2023, Virat Kohli: भारत के धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली ने आईपीएल 2023 में अपने अंतिम दो मैचों में लगातार दो शतक जड़े और एक बार फिर साबित कर दिया कि उनके बल्ले में कितना दम बाकी है। वो आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी पहले से ही हैं, अब वो आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक 7 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए। बस दुख इस बात का है कि एक बार फिर उनकी टीम खिताब से दूर रह गई और वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। लगातार 16 सालों से चली आ रही नाकाम कोशिश को देखते हुए अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज केविन पीटरसन ने उन्हें एक सलाह दी है।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के आईपीएल 2023 से बाहर होने के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी को बदलने का सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ जाना चाहिये।

आरसीबी की टीम लीग चरण के अपने आखिरी मैच में कोहली की शतकीय पारी के बाद भी हार गयी। टीम इस करो या मरो मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ 198 रन के लक्ष्य का बचाव करने में विफल रही।

केविन पीटरसन ने इसी को लेकर ट्वीट किया, उन्होंने लिखा, "समय आ गया है कि विराट राजधानी की फ्रेंचाइजी से जुड़ें।" भारत के पूर्व कप्तान कोहली 2008 में लीग के शुरुआती सत्र से ही आरसीबी के साथ हैं। उन्होंने लंबे समय तक टीम की कप्तानी करने के बाद 2021 में इस जिम्मेदारी को छोड़ दिया था।

Kevin Pietersen tweet on Virat Kohli

Kevin Pietersen tweet on Virat Kohli

गौरतलब है कि विराट कोहली दिल्ली से ही हैं और यहां के मैदान से भी उनका पुराना नाता रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विराट कोहली पर ही पवेलियन का नाम भी रखा गया है।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article