क्रिकेट

RCB vs CSK: चिन्नास्वामी में दिखा मैक्सवेल शो, 8 छक्के जड़ उड़ाए सीएसके गेंदबाजों के होश

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 17, 2023, 11:00 PM IST

RCB vs CSK: 227 रन के बडे़ लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चौकों और छक्कों की झड़ी लगा दी। मैक्सवेल ने फाफ डुप्लेसी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 126 रन जोड़े। वह 76 रन बनाकर आउट हुए।

Image

ग्लेन मैक्सवेल

Photo : Twitter

एम चिन्नास्वमी क्रिकेट स्टेडियम में फैंस को मैक्सवेल शो देखने को मिला। मैक्सवेल ने सीएसके के सब गेंदबाजों की जमकर खबर ली और केवल 34 गेंद में 76 रन की विस्फोटक पारी खेल दी। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 8 छक्के लगाए। उन्हें महेश तीक्ष्णा ने धोनी के हाथो कैच करवाया। मैक्सवेल की इस पारी के दम पर आरसीबी शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद मैच में वापसी करने में सफल रही। यह मैक्सवेल के इस सीजन का पहला अर्धशतक है।

डुप्लेसी के साथ की 126 रन की साझेदारी

चेन्नई ने आरसीबी के सामने इस सीजन का सबसे बड़ा लक्ष्य रखा था। 227 रन के इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम को अच्छे शुरुआत की जरुरत थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और केवल 15 रन के स्कोर पर टीम विराट कोहली और महिपाल लोमरोर का विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन उसके बाद फाफ डुप्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने ऐसी बल्लेबाजी की जिसका अंदजा चेन्नई के गेंदबाजों को बिल्कुल नहीं होगा। मैक्सवेल ने केवल 24 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए केवल 61 गेंद में 126 रन की साझेदारी की।

IPL 2023 में मैक्सवेल का प्रदर्शन

ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन की बात करें तो यह आईपीएल के इस सीजन उनका दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। उस मैच में उन्होंने 29 गेंद में 59 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। हालांकि, आखिरी गेंद तक चले इस मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ ने इस मैच को 1 विकेट से अपने नाम किया था।
समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article