IPL 2023, CSK vs KKR Pitch Report Today Match and Weather Forecast: आईपीएल 2023 में आज का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट नाइडर्स के बीच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड पर होने जा रहा है, ऐसे में दबदबा भी उन्हीं का देखने को मिलने के आसार हैं। चेन्नई सुपर किंग्स टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी करेंगे नीतीश राणा।
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच इस सीजन के पहले चरण में खेला गया मुकाबला धोनी के धुरंधरों के पक्ष में गया था। वो मैच कोलकाता के इडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था लेकिन फिर भी चेन्नई ने 49 रनों से बड़ी जीत दर्ज करते हुए अपना दम दिखाया था। अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स लगातार टॉप-4 में बनी हुई है और फिलहाल 12 मैचों में 7 जीत, 4 हार और 1 बेनतीजा रहे मैच के बाद उनके 15 अंक हैं और वे अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं। जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार के बाद 10 अंक लेकर अंतिम चार टीमों में है। आइए जानते हैं कि कैसी होगी आज की पिच रिपोर्ट और चेन्नई में कैसा रहेगा मौसम।
