क्रिकेट

TATA IPL 2023: कोलकाता के खिलाफ नहीं उतरे कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव ने बताया कारण

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 16, 2023, 04:29 PM IST

TATA IPL 2023, MI vs KKR Today Match: आईपीएल के 22वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से हुआ। मंंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। रविवार को मुंंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा मौजूद नहीं थे, उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने टीम की कमान संभाली।

Image

सूर्यकुमार यादव। (फोटो - IPL/BCCI)

TATA IPL 2023, MI vs KKR Today Match: आईपीएल की सबसे सफल टीम मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ नए कप्तान के साथ उतरी। मुंबई के नियमित कप्तान रोहित शर्मा कोलकाता के खिलाफ खेलने नहीं उतरे। उनकी जगह कोलकाता के खिलाफ मुंबई की टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरी। मैच से पहले सूर्यकुमार ने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि वे आज टीम में शामिल नहीं हैं। उनके पेट में इंफेक्शन हो गया है। कोलकाता के खिलाफ मुंबई की टीम में एक बदलाव उतरी है।

सबस्टिट्यूट खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित का नाम

कोलकाता के खिलाफ मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबल में टीम के 360 डिग्री शॉट जमाने वाले सूर्यकुमार कप्तानी कर रहे हैं। टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा का नाम सबस्टिट्यूट खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है। सबस्टिट्यूट खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा के अलावा रमनदीप सिंह, अरशद खान, विष्णु विनोद और कुमार कार्तिकेय का नाम शामिल है।

मुंबई के आठवें कप्तान बने सूर्यकुमार

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के आठवें कप्तान सूर्यकुमार यादव बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, शॉन पोलक, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, कीरेन पोलार्ड और रिकी पोंटिंग कप्तानी कर चुके हैं। मुंबई की टीम आईपीएल में सबसे ज्यादा रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरी है। रोहित ने कुल 146 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। इसमें 82 मैचों में जीत और 63 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है। उनकी कप्तानी में मुंबई टीम 51वां बार उतरी है, जिसमें 30 मैचों में जीत और 21 मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

सूर्या का बल्ला अभी तक रहा है शांत

आईपीएल के मौजूदा सीजन में सूर्यकुमार यादव का बल्ला पूरी तरह से शांत रहा है। उनके बल्ले से अभी तक सबसे ज्यादा 15 रन निकला है। सूर्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 15 रन बनाए थे, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक रन जोड़े थे। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सूर्या खाता तक नहीं खोल पाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article