क्रिकेट

IPL 2023 Awards List: जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड, धोनी को भी मिला यह बड़ा पुरस्कार

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 30, 2023, 04:24 PM IST

TATA IPl 2023, IPL 2023 Awards List: आईपीएल के 16वें सीजन का रोमांच सोमवार को खत्म हो गया। बारिश के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ चेन्नई ने पांचवें खिताब पर कब्जा जमाया। अब जानते हैं किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड मिला।

Image

ट्रॉफी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी।

Photo : AP

TATA IPl 2023, IPL 2023 Awards List: 52 दिन, 12 अलग-अलग वेन्यू और 74 मुकाबलों के रोमांच पर सोमवार को पूर्णविराम लग गया। बारिश के कारण आईपीएल के इतिहास में पहली बार रिजर्व डे पर खेले गए खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने चैम्पियन वाला खेल दिखाते हुए डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 5 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ चेन्नई ने एक बार इतिहास रच दिया। चेन्नई का यह आईपीएल का पांचवां खिताब है। टीम ने यह कारनामा कर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली। खिताबी मुकाबला के बाद आइए जानते हैं किस खिलाड़ी को कौन सा अवॉर्ड मिला।

इस प्रकार है अवॉर्ड विजेताओं की लिस्ट

चैम्पियन- चेन्नई सुपर किंग्स

रनरअप- गुजरात टाइटंस

तीसरे स्थान पर - मुंबई इंडियंस

चौथे स्थान पर - लखनऊ सुपर जायंट्स

ऑरेंज कैप- शुभमन गिल (890 रन)

पर्पल कैप - मोहम्मद शमी (28 विकेट)

आईपीएल एर्मजिंग प्लेयर ऑफ द सीजन - यशस्वी जायसवाल

फेयर प्ले अवॉर्ड- दिल्ली कैपिटल्स

इलेक्ट्रिक स्ट्राइकर ऑफ द टूर्नामेंट- ग्लेन मैक्सवेल

गेमचेंजर ऑफ द सीजन- शुभमन गिल

मोस्ट वेल्यूएबल एसेस्ट ऑफ द सीजन- शुभमन गिल

सबसे ज्यादा चौके - शुभमन गिल (85 चौके)

सबसे ज्यादा छक्के- फाफ डु प्लेसिस (36 छक्के)

लॉन्गेस्ट सिक्स ऑफ द सीजन- फाफ डु प्लेसीस (115 मीटर)

कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड- राशिद खान

पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड - ईडन गार्डन्स और वानखेड़े स्टेडियम

अंपायर- नितिन मेनन

खिताबी मुकाबले का अवॉर्ड

स्ट्राइकर ऑफ द मैच- अजिंक्य रहाणे

गेमचेंजर ऑफ द मैच- साई किशोर

मोस्ट वेल्यूएबल प्लेयर ऑफ द मैच- साई सुदर्शन

सबसे ज्यादा चौके - साई सुदर्शन

सबसे लंबा छक्का- साई सुदर्शन

एक्टिव कैच ऑफ द मैच- एमएस धोनी

प्लेयर ऑफ द मैच- डेवोन कॉन्वे

साई सुदर्शन जीत के बाद क्या बोले

सुदर्शन ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने पिछले मैच में बहुत अधिक दबाव महसूस किया। मुझे इस बात का अहसास हुआ कि अधिक धैर्य दिखाना कहीं बेहतर है और मुझमें बहुत बेहतर करने की क्षमता है। मैं इस मैच में कहीं अधिक धैर्य के साथ खेला।’ 21 साल के सुदर्शन ने कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर दो में 43 रन के स्कोर पर रिटायर्ड आउट होना ‘व्यक्तिगत रूप से चिंताजनक’ था, लेकिन उन्हें पता था कि यह टीम का फैसला था।

(भाषा इनपुट के साथ)

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article