क्रिकेट

IPL 2023 Auction: तारीख और जगह का हुआ ऐलान, जानिए कब है आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 9, 2022, 07:14 PM IST

IPL 2023 Auction Schedule Announced: आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन कब होगा इसका ऐलान आज कर दिया गया। बीसीसीआई के मुताबिक इस मिनी प्लेयर्स ऑक्शन का आयोजन इस बार कोच्चि में 23 दिसंबर को होगा। कई शहर इसकी मेजबानी के दौड़ में शामिल हुए थे लेकिन कोच्चि को मेजबानी मिली।

Image

आईपीएल 2023 की नीलामी की तारीख का ऐलान (BCCI/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इस नीलामी की मेजबानी की दौड़ में तुर्की का शहर इस्तांबुल, बेंगलुरु, नयी दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद भी शामिल थे लेकिन बीसीसीआई ने केरल के तटीय शहर को चुना।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ लॉजिस्टिक जरूरतों और तारीखों को देखते हुए कोच्चि सबसे उपयुक्त विकल्प है।’’ पिछली नीलामी के उलट आगामी सत्र के लिए खिलाड़ियों की कम संख्या में नीलामी होगी। आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजी टीमों को पहले ही 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपने के लिए कहा गया है।

इसके साथ ही 2023 सत्र के लिए खिलाड़ियों पर खर्च करने वाली रकम को 90 से बढ़ाकर 95 करोड़ रुपये किए जाने की संभावना है।

End of Article