क्रिकेट

IPL 2023: मुंबई के 22 साल के युवा बल्लेबाज ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, बना सूर्या के साथ जीत का खेवैया

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated May 10, 2023, 12:20 AM IST

मुंबई इंडिन्स के लिए खेल रहे 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज नेहाल वढेरा गेम से नेम बनाने में सफल हुए हैं। चेन्नई के बाद अब उन्होंने बेंगलोर के खिलाफ मुंबई के लिए मैच विनिंग अर्धशतक जड़ा है।

Image

नेहाल वढेरा(साभार IPL/BCCI)

मुंबई: आईपीएल 2023 का रोमांच अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ते ही चरम पर पहुंच गया है। टीमें अपने फॉर्म में हैं और जीत के हासिल करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं। कई युवा खिलाड़ी भी अपनी टीम की जीत में अहम योगदान कर नाम और पहचान हासिल कर रहे हैं। ऐसे ही खिलाड़ी हैं मुंबई इंडियन्स के लिए खेल रहे बांए हाथ बल्लेबाज नेहाल वढेरा।

आरसीबी के खिलाफ खेली 52 रन की धमाकेदार पारी

घरेलू क्रिकेट में पंजाब की ओर से खेलने वाले नेहाल वढेरा मुंबई की जर्सी पहनकर आईपीएल 2023 में जमकर धमाल मचा रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने 34 गेंद में 52 रन की नाबाद पारी खेलकर मुंबई को जीत दिलाई। उन्होंने मैच में विजयी छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। यह सीजन में उनका दूसरा अर्धशतक है जो लगातार दूसरे मैच में मुंबई अहम मौके पर निकला है।

20 लाख रुपये की कीमत पर कर रहे हैं करोड़ों का काम

महज 20 लाख रुपये की कीमत पर मुंबई ने वढेरा को अपनी टीम में शामिल किया था। वो टीम के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहे हैं। अबतक खेले चार मैच में वो 21(13), 40(21), 64(51) और 52*(34) रन की पारियां खेलकर अपनी काबीलियत साबित कर चुके हैं। वो गुजरात के खिलाफ 40(21), चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 64(51) और आरसीबी के खिलाफ 52*(34) रन की पारी खेली है। कुल मिलाकर बड़ी टीमों के खिलाफ वो चमके हैं।

शानदार रहा है सीजन में प्रदर्शन

अबतक खेले 9 मैच में 1 बार नाबाद रहते हुए 36.60 के औसत और 147.58 के स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए हैं। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में किया था। मुंबई की टीम के लिए चमक बिखेरकर वढेरा ने अपनी किस्मत बदल ली है। अब उनकी गाड़ी कहां जाकर रुकती है ये वक्त ही बताएगा।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article