क्रिकेट

WPL: चोटिल कप्तान बेथ मूनी हुईं टूर्नामेंट से बाहर, विराट की फैन करेगी रिप्लेस

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 9, 2023, 11:43 AM IST

गुजरात जायंट्स की कप्तान बेथ मूनी का विमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन में सफर का दुखद अंत हो गया है। चोट की वजह से बगैर कोई रन बनाए वो टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

Image

विराट कोहली और लौरा वॉलवर्ट(साभार Laura-Wolvaardt)

Photo : Twitter

मुंबई: विमेंस प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने वाली गुजराज जायंट्स की कप्तानी बेथ मूनी बगैर कोई रन बनाए टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। उनके टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाने की पुष्टि गुरुवार को हुई। उनकी जगह विराट कोहली की फैन लौरा वुलवर्ट टीम में जगह लेंगी। मूनी की गैर मौजूदगी में गुजरात की कमान संभाल रहीं स्नेह राणा आगे भी टीम की कप्तान बनी रहेंगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एश्ले गार्डनर टीम की उपकप्तान होंगी।

टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में हुई थीं चोटिल

मूनी के चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर होने के बारे में आधिकारिक तौर पुष्टि करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम ने जारी किए बयान में कहा, 4 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए पहले मैच की दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को पिंडली में खिंचाव का सामना करना पड़ा था। हालांकि मूनी इसके बाद ट्रेनिंग पर लौट आईं थीं लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट होने में 4-6 सप्ताह का समय लगने की उम्मीद है।

दूर रहकर भी टीम की करती रहूंगी समर्थन

बेथ मूनी ने चोट की वजह से टूर्नामेंट से दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से बाहर होने के बाद कहा, 'मैं अडानी गुजरात जाइंट्स के साथ डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में शिरकत करने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से चोटें खेलों का हिस्सा हैं और मुझे इस सीजन के शेष भाग में हिस्सा नहीं ले पाने की कमी खलेगी। हालांकि मैं टीम से दूर रहते हुए भी उसके प्रदर्शन पर पैनी निगाह रखूंगी और उसका पुरोजर समर्थन करूंगी। मैं बाकी सीजन के लिए मैदान से दूर रहूंगी लेकिन मजबूत वापसी करने के लिए उस्ताहित हूं। मेरी अगले सीजन धमाकेदार वापसी की भूख बनी रहेगी। फिलहाल मेरी ओर से बाकी बचे सीजन के लिए गुजरात जायंट्स टीम को शुभकामनाएं।

वोलवर्ट को बेसब्री से है टीम से जुड़ने का इंतजार

वोल्वर्ट ने कहा, 'मैं गुजरात जायंट्स में शामिल होने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मेरे लिए यह एक अविश्वसनीय अवसर है और मुझे डब्ल्यूपीएल में खेलने का मौका देने के लिए बहुत आभारी हूं। मैं टीम से मिलने के लिए उत्सुक हूं, मैं इसके लिए और इंतजार नहीं कर सकती।

गुजरात जायंट्स की टीम:

स्नेह राणा (कप्तान), एश्ले गार्डनर (उप-कप्तान), लौरा वोल्वर्ट, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, दिआंड्रा डॉटिन, एस मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर , सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया, शबनम शकील।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article