क्रिकेट

INDW vs SAW Dream11 Prediction: भारत और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी परफेक्ट ड्रीम-11 टीम

INDW vs SAW 2nd ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Womens vs South Africa Wormens Playing X1: भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच बुधवार (19 जून 2024) को तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11।

Image

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच मुकाबला आज खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital

INDW vs SAW 2nd ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India Womens vs South Africa Wormens Playing X1: टी20 वर्ल्ड कप के रोमांचक के बीच महिला वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला बेंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम भारत तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हैं। अब टीम के खिलाड़ियों की नजर सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी सीरीज को बराबर करने की कोशिश करेंगी। वहीं, सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर चला था। उन्होंने शतकीय पारी खेलकर टीम लिए बड़ा स्कोर बनाया। डेब्यूटांट आशा शोभना ने घातक गेंदबाजी कर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। उनका यह घातक प्रदर्शन एक बार फिर देखने को मिल सकता है।

INDW और SAW हेड टू हेड

भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के बीच अभी तक 29 वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें टीम इंडिया का दबदबा है। टीम इंडिया को 16 मैचों में जीत मिली है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 12 मुकाबले में जीत मिली है। वहीं, दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा। वहीं, दोनों टीमों के बीच भारत में अभी तक 13 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया को 7 और दक्षिण अफ्रीका को 6 मुकाबले में जीत मिली है।

INDW vs SAW T20 Match, टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका

दिनांक: 19 जून 2024

समय: 1 : 30 PM

मैदान: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलोर

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: ऋचा घोष।

बल्लेबाज: लौरा वोल्वार्ड्ट, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना।

ऑलराउंडर: मारिजैन कैप, दीप्ति शर्मा।

गेंदबाज: अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, आशा शोभना।

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका न्यू कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: दीप्ति शर्मा।

उप-कप्तान: स्मृति मंधाना।

टीम इंडिया का स्क्वॉड (India Womens Squads)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), दयालन हेमलता, राधा यादव, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, सैका इशाक, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, प्रिया पुनिया।

दक्षिण अफ्रीका का स्क्वॉड (South Africa Womens Squads)

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, मिके डी रिडर, सिनालो जाफ्टा, मारिजैन कैप, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज-मारी मार्ज, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुकुने, नोंदुमिसो शांगासे, डेल्मी टकर।

(*Disclaimer: टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article