क्रिकेट

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, बनीं ये कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 30, 2023, 10:40 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस मैच के दौरान स्पिनर दीप्ति शर्मा ने अपने नाम एक अनोखी उपलब्धि कर ली।

Image

दीप्ति शर्मा और यस्तिका भाटिया (साभार CSK Twitter)

मुंबई: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे में इतिहास रच दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ वानखेड़े की पिच पर दीप्ति की फिरकी का जादू जमकर चला। उन्होंने 10 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 50 ओवर में 258 रन पर रोकने में अहम भूमिका अदा की।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पंजा झटकने वाले पहली भारतीय

दीप्ति शर्मा वनडे में दूसरी बार पांच विकेट झटकने में सफल हुई। इसके साथ ही 26 वर्षीय दीप्ति ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिलाओं के एकदिवसीय मैचों में पांच विकेट झटकने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन का रिकॉर्ड नूशिन अल कदीर के नाम दर्ज था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं के खिलाफ साल 2004 में चेन्नई में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। दी

कंगारुओं के खिलाफ पांच विकेट चटकाने वाली तीसरी स्पिनर

दीप्ति ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में विकेटों का पंजा झटकने वाले दुनिया की तीसरी स्पिनर हैं। दीप्ति ने दूसरे वनडे में एलिसा पैरी, बेथ मूनी, थाहिला मैक्ग्रा, जॉर्जिया वेयरहेम और एनाबेल सदरलैंड को अपना शिकार बनाया। यह प्रदर्शन दीप्ति का वनडे में दूसरा सर्वश्रेष्ठ है। इससे पहले वो 20 रन देकर वनडे में 6 विकेट एक मैच में चटका चुकी हैं।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article