क्रिकेट

महाकाल का दर्शन करने पहुंची भारतीय महिला क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप से पहले लिया महादेव का आशीर्वाद

भारतीय महिला क्रिकेटर टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले महाकाल के दरबार पहुंची। यहां खिलाड़ियों ने महादेव का आशीर्वाद लिया। साथ ही भस्म आरती में सम्मालित हुईं। आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 12 जून से होगा। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।

Image

महाकाल पहुंचीं भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड और वेल्स में होगा। इस 10वें संस्करण में 12 टीमें 33 मैच खेलेंगी, जिसकी शुरुआत इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मैच से होगी। भारत का पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में होगा और फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम की प्रमुख खिलाड़ियों ने उज्जैन स्थिति महाकाल के दर्शन किए। साथ ही भस्म आरती में शामिल होकर महादेव का आशीर्वाद लिया। इन खिलाड़ियों में कप्तान हरमनप्रीत कौर, सलामी बल्लेबाजी शेफाली वर्मा, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर शामिल रहीं। वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों ने महादेव के दरबार अपनी हाजरी लगाई।

14 जून को खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मैच

भारत और पाकिस्तान को ग्रुप 'ए' में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ रखा गया है। ग्रुप चरण में भारत अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ेगा। यह मुकाबला 14 जून को खेला जाएगा। हाल के सालों में, आईसीसी प्रतियोगिताओं में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में रिकॉर्ड संख्या में दर्शक आए हैं, जो महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को रेखांकित करता है।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप:-

ग्रुप-ए: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड

ग्रुप-बी: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

मैचतारीखबनामवेन्यूसमय
1रविवार, 14 जून 2026भारत बनाम पाकिस्तानएडजबेस्टनशाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
2बुधवार, 17 जून 2026भारत बनाम नीदरलैंडहेडिंग्लेशाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
3रविवार, 21 जून 2026भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकाओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंडशाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
4गुरुवार, 25 जून 2026भारत बनाम बांग्लादेशओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंडशाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
5रविवार, 28 जून 2026भारत बनाम ऑस्ट्रेलियालॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंडशाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)

इन चार टीमों ने ऐसे किया क्वालीफाई

बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने पिछले महीने नेपाल में हुए आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर में जीत हासिल करके क्वालीफाई किया। अब वे मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड, पहली बार की विजेता इंग्लैंड, 2016 की चैंपियन वेस्टइंडीज, छह बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया और मौजूदा वनडे विश्व चैंपियन भारत के साथ एक रोमांचक टूर्नामेंट में शामिल हो रही हैं।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article