क्रिकेट

Women's ODI World Cup 2025 : भारतीय टीम का सोमवार से विशाखापत्तनम में एक सप्ताह का शिविर, विश्व कप से पहले प्लेयर्स कसेंगी कमर

भारतीय महिला टीम आगामी वनडे विश्व कप की तैयारियों के अंतिम चरण की शुरुआत सोमवार से विशाखापत्तनम में एक सप्ताह के अनुकूलन शिविर के साथ करेगी। इसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की सीरीज में भाग लेना है।

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI Women X Screen Grab)

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम आगामी वनडे विश्व कप की तैयारियों के अंतिम चरण की शुरुआत सोमवार से विशाखापत्तनम में एक सप्ताह के अनुकूलन शिविर के साथ करेगी। यह शिविर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से पहले का एक पूर्वाभ्यास है जो 30 सितंबर से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले एक ‘ड्रेस रिहर्सल’ होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला 14 सितंबर से मुल्लांपुर में शुरू होगी।

विशाखापत्तनम में शिविर भारतीय टीम को एसीए-वीडीसीए स्टेडियम की पिच से अभ्यस्त होने का मौका देगा जहां वह क्रमशः नौ और 12 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। ‘क्रिकबज’ के अनुसार विश्व कप के लिए चुनी गई 15 सदस्यीय टीम के अलावा इस शिविर में सयाली सतघरे सहित छह खिलाड़ी भी शामिल होंगी जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए घोषित टीम में शामिल हैं। ऑलराउंडर अमनजोत कौर विश्व कप टीम में सतघरे की जगह लेंगी।

इस शिविर में भारत ए टीम की सदस्यों के भी शामिल होने की संभावना है जिसने रविवार को अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा समाप्त किया। भारत ए टीम बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ (सीओई) में न्यूजीलैंड के साथ अपने पहले आधिकारिक विश्व कप अभ्यास मैच में भिड़ेगी। श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका की टीमें कोलंबो में रहेंगी और अपने अभ्यास मैच वहीं खेलेंगी।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article