क्रिकेट

सोशल मीडिया पर आप जो देखते हैं उस पर विश्वास न करें... ऐसा कप्तान रोहित शर्मा ने क्यों कहा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 13, 2023, 10:17 PM IST

Virat Kohli Health Update: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली के तूफानी पारी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं। इस बीच उन्होंने विराट कोहली के हेल्थ की भी जानकारी दी।

Image

रोहित शर्मा और विराट कोहली।

Photo : AP

Virat Kohli Health Update: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ। लेकिन यह मुकाबला भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए काफी यादगार रहने वाला है। विराट कोहली ने 1205 दिन बाद शतक जड़कर वनडे के बाद टेस्ट करियर का सूखा खत्म किया। विराट कोहली के तूफानी पारी खेलने के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने इंस्टग्राम पर स्टोरी शेयर कर कोहली के बीमार होने की जानकारी दी थीं। लेकिन सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विराट कोहली के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की और कोहली के स्वास्थ्य की भी जानकारी दी। इस बीच रोहित ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आप सोशल मीडिया पर जो देख रहे हैं, उस पर भरोसा मत कीजिए।

रोहित ने दी विराट के हेल्थ की जानकारी

सीरीज जीतने के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मुझे नहीं लगाता कि विराट कोहली बीमार थे। उन्हें थोड़ी बहुत दिक्कत थी, लेकिन ज्यादा तबियत खराब नहीं थी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले विराट कोहली के प्रदर्शन के सवाल पर रोहित ने कहा कि कोहली ने जिस तरह से बल्लेबाजी की उससे बहुत खुश हूं। हम सभी जानते हैं कि वह किस तरह के खिलाड़ी हैं। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी।

मैन ऑफ द मैच रहे कोहली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में विराट प्रदर्शन करने वाले कोहली मैन ऑफ द मैच रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली का बल्ला जमकर चला था। विराट कोहली ने 51.09 की स्ट्राइक रेट से 364 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 186 रन की शानदार पारी खेली थी। यह उनका 28वां टेस्ट शतक था। इसके साथ ही कोहली का यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी भी थी। विराट कोहली सीरीज के दूसरे टॉप स्कोरर रहे। कोहली ने 4 टेस्ट के 6 पारियों में 50.94 की स्ट्राइक रेट और 49.50 की औसत से कुल 297 रन बनाए। इसमें एक शतक शामिल है।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article