क्रिकेट

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान

बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। चयनसमिति ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

Image

भारतीय क्रिकेट टीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने पहले टेस्ट में दी बांग्लादेश को दी 280 रन से मात
  • कानपुर में 27 सितंबर से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट
  • दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में नहीं हुआ कोई बदलाव

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने रविवार को यहां शुरुआती टेस्ट में बांग्लादेश को 280 रन से हराने वाली भारतीय टीम को कानपुर में होने वाले दूसरे और अंतिम मैच के लिए बरकरार रखा है। भारतीय टीम ने रविवार को मैच के चौथे दिन की शुरुआती सत्र में ही बड़ी जीत दर्ज की। टीम अपने व्यस्त टेस्ट कार्यक्रम को देखते हुए अगले मैच में प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के साथ कुछ अन्य खिलाड़ियों को विश्राम दे सकती है।

बीसीसीआई से जारी बयान के मुताबिक, 'पुरुष चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के लिए वही टीम बरकरार रखी है।'

यश दयाल कानपुर में कर सकते हैं डेब्यू

दूसरे टेस्ट में यश दयाल को मौका मिल सकता है। जसप्रीत बुमराह और सिराज को दूसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। यश दयाल अपने राज्य के घरेलू मैदान पर टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है।

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article