India Women vs Bangladesh Women, INDW vs BANW 3rd ODI Live Score Streaming Online & Telecast (भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला तीसरा वनडे मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 22 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों टीमों के खिलाड़ी इस मुकाबले में जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज अभी 1-1 से ड्रॉ है। सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश ने शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 40 रन से हराया था। इसी जीत के साथ बांग्लादेश ने 1-0 से बढ़त हासिल की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए बांग्लादेश को 108 रन के विशाल रन से मात देकर हार का बदला भी लिया और सीरीज 1-1 से बराकर कर दिया।
कब होगा भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (INDW vs BANW 3rd ODI Match date)
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला 22 जुलाई यानी शनिवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (INDW vs BANW 3rd ODI Match Venue)
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला मीरपुर के शेर-ए-बंगाल नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (INDW vs BANW 3rd ODI Match Time)
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला सुबह 9.00 बजे शुरू होगा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबला (INDW vs BANW 3rd ODI Match On Tv)
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे वनडे मुकाबले का टीवी पर प्रसारण नहीं किया जाएगा।
कहां देखें भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (INDW vs BANW 3rd ODI Match Live Streaming)
भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मुकाबले का लाइन स्ट्रीमिंग बांग्लादेश के यूट्यूब चैनल बांग्लादेश क्रिकेट पर देखा जा सकता है।
