क्रिकेट

Womens Asia Cup T20, 2024: एशिया कप के लिए श्रीलंका पहुंची हरमन ब्रिगेड, पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान से होगा सामना

Womens Asia Cup T20, 2024: 19 जुलाई से शुरू हो रहे महिला एशिया कप 2024 के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच गई है। हरमन एंड कंपनी का पहला ही मुकाबला पाकिस्तान से होने वाला है। यह मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा।

Image

भारतीय महिला टीम (साभार-SL)

Womens Asia Cup T20, 2024: भारतीय महिला क्रिकेट टीम 19 जुलाई से दाम्बुला में होने वाले एशिया कप टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने के लिए मंगलवार को यहां पहुंची। श्रीलंका क्रिकेट ने भारत और बांग्लादेश की टीमों के आगमन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है और उसका पहला मैच 19 जुलाई को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इसी दिन इस ग्रुप की दो अन्य टीमों संयुक्त अरब अमीरात और नेपाल के बीच भी मैच खेला जाएगा। 19 जुलाई के बाद भारतीय टीम 21 जुलाई को यूएई और तीसरे में 23 जुलाई तो नेपाल से भिड़ेगी।

इस बार भी भारतीय टीम हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में उतरेगी। सर्वाधिक 7 बार एशिया कप जीत चुकी भारतीय महिला टीम का पलड़ा इस बार भी भारी है। खासतौर से स्मृति मंधाना गजब के फॉर्म में चल रही हैं। यदि एशिया कप में उनका यह फॉर्म जारी रहता है तो टीम इंडिया को इस बार भी चैंपियन बनने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

दो ग्रुप में बंटी है टीमें

भारतीय महिला टीम को ग्रुप ए में रखा गया है। इस ग्रुप में उनके साथ पाकिस्तान यूएई और नेपाल की टीम है, जबकि मेजबान श्रीलंका, मलेशिया, थाईलैंड और बांग्लादेश को ग्रुप बी में रखा गया है। बांग्लादेश में अक्टूबर में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह टूर्नामेंट महत्वपूर्ण है।

एशिया कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), उमा छेत्री (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, संजना सजीवन।

रिजर्व प्लेयर:

श्वेता सहरावत, साइका इशाक, तनुजा कंवर, मेघना सिंह।

(भाषा इनपुट के साथ)

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article