क्रिकेट

WTC Final 2023: 20 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिलेगा यह नजारा

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 14, 2023, 03:45 PM IST

WTC Final 2023: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में वर्ल्ड की दो सर्वश्रेष्ठ टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया भिड़ेगी। यह 20 साल के बाद ऐसा पहला मौका होगा जब आईसीसी इवेंट के फाइनल में दो टीमें भिडेंगी। फाइनल मुकाबला 7-11 जून के बीच लंदन में खेला जाएगा। भारत लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा है।

Image

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच WTC फाइनल मुकाबला

Photo : Twitter

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की दो फाइनलिस्ट टीम तय हो गई है। 7-11 जून को ओवल, लंदन में होने वाले इस मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होगी। ऑस्ट्रेलिया ने इंदौर टेस्ट जीतकर WTC में अपनी जगह पक्की की थी, जबकि टीम इंडिया को न्यूजीलैंड की जीत से फाइनल में एंट्री मिली।

बैक टू बैक WTC फाइनल खेलेगा भारत

भारत लगातार दूसरी बार WTC फाइनल में पहुंचा है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली बार फाइनल में जगह बनाई है। WTC के पहले एडिशन में टीम इंडिया को फाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी।

20 साल बाद ICC के फाइनल में भारत-ऑस्ट्रेलिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जून में होने वाला यह मुकाबला फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा, क्योंकि आईसीसी के फाइनल में 20 साल के लंबे इंतजार के बाद दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। वर्ल्ड की टॉप 2 टीमों के बीच यह मुकाबला फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होने वाला है।

पिछली बार ऑस्ट्रेलिया था विजेता

पिछली बार दोनों टीमें आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2003 में भिड़ी थी, जहां ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पॉटिंग की अगुआई में वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था। उस वक्त भारतीय टीम की कमान सौरव गांगुली के हाथो में थी। भारत के पास इस हार का बदला लेने का सुनहरा मौका होगा। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

भारत करेगा खास तैयारी

इस बार भारतीय टीम के पास बदला लेने का अच्छा मौका है। यही कारण है कि टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ तैयारियां की है। अहमदाबाद टेस्ट के बाद प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि वह आईपीएल के दौरान भारतीय गेंदबाजों को ड्यूक गेंद से देंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आईपीएल में 21 मई के बाद 6 टीमें प्लेऑफ की रेस से बाहर निकल जाएंगी और ऐसे में गेंदबाजों को प्रैक्टिस के लिए जल्दी इंग्लैंड भेज दिया जाएगा।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article