क्रिकेट

India vs Zimbabwe 2nd T20I Live Streaming: जानिए कब और कहां देख सकते हैं भारत और जिंबाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला

भारत और जिंबाब्वे के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। जानिए इस मुकाबले को आप कब, कहां और कैसे देख सकते हैं?

Image

भारत बनाम जिंबाब्वे दूसरा टी20, लाइव स्ट्रीमिंग

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और जिंबाब्वे के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20
  • पहले मैच में टीम इंडिया को मिली 13 रन से हार
  • जानिए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं ये मुकाबला

वर्ल्ड चैंपियन भारत को जिंबाब्वे के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 13 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने मेजबान जिंबाब्वे को 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन पर रोक दिया लेकिन इसके बाद जीत के लिए मिले 116 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.5 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को खेला जाना है। जहां टीम इंडिया धमाकेदार प्रदर्शन करके सीरीज में वापसी करने की पुरजोर कोशिश करेगी। युवाओं से सजी टीम इंडिया की कमान शुभमन गिल के हाथों में है वहीं जिंबाब्वे की कप्तानी अनुभवी सिकंदर रजा के हाथों में है। आइए जानते हैं आप भारत-जिंबाब्वे टी20 सीरीज के दूसरे मैच का लुत्फ कब, कहां और कैसे उठा सकते हैं?

जानिए कब खेला जाएगा भारत-जिंबाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (India vs Zimbabwe 2nd T20 Match Date)

भारत और जिंबाब्वे के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 7 जुलाई, 2024 दिन रविवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत-जिंबाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (India vs Zimbabwe 2nd T20 Match Venue)

भारत और जिंबाब्वे के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला जिंबाब्वे की राजधानी हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा भारत-जिंबाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (India vs Zimbabwe 2nd T20 Match Time)

भारत और जिंबाब्वे के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढे़ चार बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी शाम 4:00 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें भारत-जिंबाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला (India vs Zimbabwe 2nd T20I On Tv)

भारत और जिंबाब्वे के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मैच टीवी पर आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे।

भारत-जिंबाब्वे के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (India vs Zimbabwe 2nd T20I Match Live Streaming)

भारत और जिंबाब्वे के बीच पांच मैच की सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव एप पर देख सकते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article