क्रिकेट

WI vs IND Head To Head: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला आज, देखें किसका पलड़ा है भारी

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Aug 6, 2023, 11:01 AM IST

WI vs IND Head To Head: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा रोमांचक मुकाबला आज यानी 6 अगस्त को खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि टी20 में किस टीम का पलड़ा भारी है।

Image

भारत और वेस्टइंडीज हेड टू हेड।

Photo : AP

WI vs IND Head To Head: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 6 अगस्त को खेला जाएगा। सीरीज के पहले मुकाबले की यह तरह दूसरा मुकाबला भी रोमांचक भरा रहेगा। दोनों टीमों एक बार फिर जीत के इरादे से उतरेगी। टीम इंडिया जीत के साथ बढ़त को बराबर करने की कोशिश में रहेगी, जबकि वेस्टइंडीज सीरीज में बढ़त को बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। इस मैच से पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों पर नजर डालते हैं और जानने की कोशिश करते हैं कि किस टीम का पलड़ा मजबूत है।

हेड टू हेड में भारत का पलड़ा काफी मजबूत

सीरीज का दूसरा रोमांचक मुकाबला शुरू होने से पहले भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए मैचों पर नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टी20 मुकाबला 2009 में खेला गया था। तब से लेकर अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल 26 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत का पलड़ा काफी मजबूत नजर आ रहा है। भारत ने 17 मैच तो वेस्टइंडीज ने भारत से आधा यानी 8 मुकाबले में जीत दर्ज की है। दोनों के बीच खेले गए एक मुकाबले का परिणाम नहीं निकला है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हाईएस्ट स्कोर 245 रन है, जबकि सबसे छोटा स्कोर 100 रन का है।

प्रोविडेंस स्टेडियम पर भारत अजेय

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा रोमांचक मुकाबला गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में भारतीय टीम अजेय है। दोनों टीमों के बीच प्रोविडेंस स्टेडियम में एक मुकाबला खेला गया। 2019 में खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को 5 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से हराया था। इस मुकाबले में दीपक चाहर प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ प्रोविडेंस स्टेडियम में विराट कोहली और रिषभ पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अर्धशतक जमाए थे।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article