क्रिकेट

IND-W vs SL-W: भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Sep 27, 2023, 03:15 PM IST

एशियन गेम्स में आज यानी 25 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का खिताबी मुकाबले में श्रीलंका टीम से सामना होगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। इस रोमांचक मुकाबले का आनंद कब और कैसे ले सकते है, यहां जानिए...

Image

स्मृति मंधाना और चमीरा अट्टापट्टू। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

एशियन गेम्स में सोमवार का दिन भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए काफी अहम रहने वाला है। टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला आज यानी 25 सितंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना श्रीलंका टीम से होगा। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 70 गेंद शेष रहते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 21 गेंद शेष रहते हुए 6 विकेट से जीत हासिल कर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले का सीधा प्रसारण कब और कहां देख सकते हैं।

भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा? (India Womens vs Sri Lanka Womens Asian Games Final Match Date)

भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबला 25 सितंबर 2023 (सोमवार) को खेला जाएगा।

भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मैच कहां खेला जाएगा? (India Womens vs Sri Lanka Womens Asian Games Final Match Venue)

भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबला झेजियांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय समय के मुताबिक किस समय शुरू होगा भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबला? (India Womens vs Sri Lanka Womens Asian Games Final Match Timing)

भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी सुबह 11:00 बजे होगा।

भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबले को टीवी पर लाइव कहां देख सकेंगे? (India Womens vs Sri Lanka Womens Asian Games Final Live Telecast On TV)

भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबले को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।

भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (India Womens vs Sri Lanka Womens Asian Games Final Match Online Live Streaming)

भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबले को आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article