LIVE

IND-W vs SL-W Final, Asian Games 2023: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका टीम को हराकर जीता गोल्ड मेडल

शेखर झाUpdated Sep 26, 2023, 09:02 IST

IND-W vs SL-W Final, Asian Games 2023: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका टीम को हराकर जीता गोल्ड मेडल
IND-W vs SL-W Final, Asian Games 2023: भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका टीम को हराकर जीता गोल्ड मेडल

IND-W vs SL-W Cricket, India vs Sri Lanka Women's T20 Final Cricket Score: एशियन गेम्स महिला क्रिकेट के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका के खिलाफ पहले खेलने उतरी भारतीय महिला टीम की खराब शुरुआत हुई। टीम को 16 रन पर पहला झटका लगा। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 बनाए। टीम इंडिया ने श्रीलंका को 117 रन का लक्ष्य दिया। स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने अच्छी शुरुआत की। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 97 रन बना सकी। हासिनी परेरा ने सबसे बड़ी पारी खेलीं। उन्होंने 113.63 की स्ट्राइक रेट से 31 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 25 रन बनाए।

Watch India Womens vs Sri Lanka Womens Match Live Score

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग-11

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग-11

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, इनोशी प्रियदर्शनी, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी।

SEPT 25, 2023 15:22 IST

IND-W vs SL-W Live Score: भारत ने जीता गोल्ड मेडल

एशियन गेम्स महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रन से हराया। इसी जीत के साथ टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि श्रीलंका की टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा और बांग्लादेश की टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
SEPT 25, 2023 14:44 IST

IND-W vs SL-W Live Score: भारत ने जीता मुकाबला

एशियन गेम्स महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
SEPT 25, 2023 14:23 IST

IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंकाई टीम की लड़खड़ाई

जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम लड़खड़ा गई हैं। टीम को 16.1 ओवर में 78 रन पर पांचवां झटका लगा।
SEPT 25, 2023 13:32 IST

IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा बड़ा झटका

टीम इंडिया के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम लड़खड़ा गई है। कप्तान चमारी अट्टापट्टू भी बड़ी पारी नहीं खेल पाईं। वे 12 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गईं।
SEPT 25, 2023 13:24 IST

IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका को लगा दूसरा बड़ा झटका

भारतीय टीम के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका को 13 रन पर दूसरा झटका लगा। विशमी गुणरत्ने बिना खाता खोले वापस लौट गईं।
SEPT 25, 2023 13:22 IST

IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका को लगा पहला झटका

टीम इंडिया के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को 13 रन पर पहला झटका लगा। अनुष्का एक रन बनाकर आउट हो गईं।
SEPT 25, 2023 13:13 IST

IND-W vs SL-W Live Score: चमीरा अपट्टापट्टू के बल्ले से निकला पहला छक्का

भारत के खिलाफ जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका टीम की धाकड़ बल्लेबाज चमीरा अट्टापट्टू ने अपनी पारी का पहला छक्का जड़ा।
SEPT 25, 2023 13:00 IST

IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका को टीम इंडिया ने दिया 117 रन का लक्ष्य

श्रीलंका के खिलाफ पहले खेलने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। टीम ने श्रीलंका को 117 रन का लक्ष्य दिया। स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए।
SEPT 25, 2023 12:42 IST

IND-W vs SL-W Live Score: टीम इंडिया का लगा एक और झटका

श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी कर रही टीम इंडिया को एक और झटका लगा। रिचा घोष 6 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गईं।
SEPT 25, 2023 12:37 IST

IND-W vs SL-W Live Score: मंधाना अर्धशतक से चूकीं

श्रीलंका के खिलाफ भारतीय महिला टीम को दूसरा बड़ा झटका लगा है। स्मृति मंधाना अर्धशतक से चूक गईं। वे 45 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हो गईं।
SEPT 25, 2023 11:44 IST

IND-W vs SL-W Live Score: भारत को 16 रन पर लगा पहला झटका

श्रीलंका के खिलाफ पहले खेेलने उतरी भारतीय महिला टीम की खराब शुरुआत हुई। टीम को 16 रन पर पहला झटका लगा। शेफाली वर्मा महज 9 रन पर आउट हो गईं।
SEPT 25, 2023 11:33 IST

IND-W vs SL-W Live Score: मंधाना और शेफाली आई क्रीज पर

एशियन गेम्स महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा बल्लेबाजी करने के लिए आईं।
SEPT 25, 2023 11:32 IST

IND-W vs SL-W Live Score: भारत ने टॉस जीता

एशियन गेम्स महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
SEPT 25, 2023 11:18 IST

IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका महिला टीम की प्लेइंग-11

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, उदेशिका प्रबोधनी, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, इनोशी प्रियदर्शनी, कविशा दिलहारी, सुगंधिका कुमारी।
SEPT 25, 2023 11:12 IST

IND-W vs SL-W Live Score: भारतीय महिला टीम की प्लेइंग-11

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़।
SEPT 25, 2023 11:08 IST

IND-W vs SL-W Live Score: मैच डे

SEPT 25, 2023 10:58 IST

IND-W vs SL-W Live Score: श्रीलंका 2014 में तीसरे स्थान पर रही थी

एशियन गेम्स 2014 में श्रीलंका की टीम तीसरे स्थान पर रही थी।
SEPT 25, 2023 10:55 IST

IND-W vs SL-W Live Score: लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबले को आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।
SEPT 25, 2023 10:55 IST

IND-W vs SL-W Live Score: कहां देखें फाइनल मैच

भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच फाइनल मुकाबले को आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
SEPT 25, 2023 10:53 IST

IND-W vs SL-W Live Score: फाइनल खेल सकती हैं हरमन

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हरमनप्रीत कौर पर दो दिन का बैन लगाया था। इसके चलते स्मृति मंधाना ने कप्तानी संभाली थी। अब हरमनप्रीत कौर खिताबी मुकाबले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगी।