क्रिकेट

IND vs SL 2nd T20: जानें कब और कहाँ देख सकते है भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 मैच?

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 6, 2023, 11:25 AM IST

टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच आज दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाना है। इस मैच को भारत में ऑनलाइन और टीवी पर कब, कहां और कैसे देख सकते हैं, किस मैदान पर होगा मैच और क्या कहते हैं आंकड़े। इन सभी की जानकारी यहां लीजिए।

Image

IND vs SL 2nd T20: जानें कब और कहाँ देख सकते है भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टी20 मैच?

मेजबान टीम इंडिया और मेहमान श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच अब दूसरे टी20 मैच की बारी है। दोनों टीमों के बीच खेला गया इस तीन मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच भारत ने दो रन से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। अब श्रीलंकाई टीम के लिए ये मैच करो या मरो का मुकाबला होगा। टीम इंडिया हार्दिक पांड्या की अगुवाई में ये सीरीज खेल रही है जबकि श्रीलंकाई टीम दासुन शनाका की कप्तानी में मैदान पर है। दूसरे टी20 को कब और कहां देखें, व अन्य जानकारियां यहां जानते हैं।

पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया था, जबकि दूसरा टी20 मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाना है। पुणे के मैदान की बात करें तो इस मैदान पर अब तक सिर्फ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इन तीन मुकाबलों में भारत दो मैच जीता है जबकि एक मैच में उसको हार मिली है। भारत ने जो दो मैच जीते हैं, वो इंग्लैंंड और श्रीलंका के खिलाफ खेले थे। जबकि दिलचस्प बात ये है कि जो एक मैच भारत ने यहां पर गंवाया है, वो मैच श्रीलंका के खिलाफ ही था जब 2016 में इस मैदान पर श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया था।

कब होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच? (IND vs SL 2nd T20 Date)

भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जनवरी 2023 (गुरुवार) को खेला जाएगा।

किस समय खेला जाएगा भारत-श्रीलंका दूसरा टी-20 मैच? (India vs Sri Lanka 2nd T20 Timing)

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की इस सीरीज का दूसरा टी20 मैच 5 जनवरी (गुरुवार) को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस मैच से आधे घंटे पहले 6.30 बजे होगा।

किस मैदान पर होगा भारत बनाम श्रीलंका दूसरा टी20 मैच? (IND vs SL 2nd T20 Venue)

टीम इंडिया और श्रीलंकाई टीम के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच गुरुवार को पुणे के एमसीए स्टेडियम (MCA Stadium) में आयोजित किया जाएगा।

कब और कहां देखें सकते हैं भारत-श्रीलंका दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग? (IND vs SL 2nd T20 live streaming details)

श्रीलंका और मेजबान भारत के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप गुरुवार को शाम 7 बजे से डिजनी+हॉटस्टार ऐप पर देख सकेंगे। बाकी इस मैच की पूरी ऑनलाइन कवरेज के लिए आप टाइम्स नाउ नवभारत के साथ भी जुड़ सकते हैं।

IND vs SL 2nd T20 Match Preview: भारत-श्रीलंका दूसरे टी20 मैच की सभी अहम जानकारियों के लिए क्लिक करें

टीवी पर कहां देख सकते हैं भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला? (Where to watch IND vs SL 2nd T20 on TV Channel)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टी20 मैच को टीवी पर आप लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स भी इस मैच का सीधा प्रसारण करेगा, वहां भी आप इसका टेलीकास्ट देख सकते हैं।

दूसरे टी20 में भारत-श्रीलंका की प्लेइंग-11

श्रीलंकाः दासुन शनाका, पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस, धनंजय सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महीष थीक्षणा, कसुन रजिता और दिलशान मधुशंका।

भारतः हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हूडा, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article