LIVEIND vs SL 2nd T20 Highlights: अक्षर-सूर्या की आतिशी पारी पर फिरा पानी, 16 रनों से इंडिया ने गंवाया दूसरा मैच

IND vs SL 2nd T20 Highlights: अक्षर-सूर्या की आतिशी पारी पर फिरा पानी, 16 रनों से इंडिया ने गंवाया दूसरा मैच
IND vs SL, India vs Sri Lanka 2nd T20 Highlights: टीम इंडिया गुरुवार (पांच जनवरी, 2023) को श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच हार गई। पुणे के एमसीए मैदान में अक्षर पटेल और सूर्य कुमार यादव की आतिशी पारियां भी काम न आ सकीं और भारत 16 रनों से यह मुकाबला गंवा बैठा। भारत इस मैच में सीरीज (तीन मैचों की) अपने नाम करने के मकसद से उतरा था, मगर उसका यह सपना अधूरा रह गया। भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया था और भारत की ओर से राहुल त्रिपाठी का डेब्यू रहा। श्रीलंका ने कुशल मेंडिस और कप्तान दसुन शनाका की शानदार हाफ सेंचुरीज के बलबूते 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया था, जबकि इंडिया 20 ओवर में सिर्फ आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 190 रन ही बना सकी।
IND vs SL 2nd T20 Live Streaming: Watch Here | IND vs SL 2nd T20 Full Scorecard
India vs SL 2nd T-20: श्रीलंका ने 1-1 से बराबर कर दी सीरीज
श्रीलंका ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में गुरुवार को यहां भारत को 16 रन से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 1-1 से बराबरी की। (फोटोः एपी)
IND vs SL 2nd T20 Live Score:...जब मावी ने संभाला मोर्चा
IND vs SL 2nd T20 Live Score: अक्षर-सूर्या ने कराया कमबैक, पर यादव गंवा बैठे विकेट
मुश्किल स्थिति में फंसी टीम इंडिया को अक्षर पटेल और सूर्य कमार यादव ने अपने दमदार शॉट्स से थोड़ा बूस्ट दिया और अपने-अपने पचासे पूरे कर 16वें की आखिरी गेंद तक 148 रनों पर पहुंचाया। हालांकि, इस दौरान सूर्या आउट भी हो गए।IND vs SL 2nd T20 Live Score: Ind 148/6 (15.5 Over)
IND vs SL 2nd T20 Live Score: अक्षर पटेल ने पूरा किया पचासा
15वें ओवर तक अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में 51 रन बनाकर मैच का हल्का का रुख मोड़ा और मुश्किल स्थिति में भारत के लिए आस के रूप में उभरे। उन्होंने दो चौके और छक्के जड़े, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 32 गेंद में 44 रन बना लिए थे। IND vs SL 2nd T20 Live Score: Ind 137/5 (14.4 Over)
IND vs SL 2nd T20 Live Score: हुड्डा को जब आउट कर हसरंगा ने दिया ऐसा रिएक्शन
टीम इंडिया के दीपक हुड्डा का विकेट चटकाने के बाद अपनी का खुलकर इजहार करते श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा (बीच में)। (फोटोः एपी)IND vs SL 2nd T20 Live Score: Ind 137/5 (14.3 Over)
IND vs SL 2nd T20 Live Score: जमी सूर्या-अक्षर की जोड़ी! स्कोर को पहुंचाया 100 के पार
IND vs SL 2nd T20 Live Score: नौवें ओवर में चले गए हुड्डा
दीपक हुड्डा 12 गेंद खेलकर नौ बॉल बना पाए और वनिंदु हसरंगा की गेंद पर धनंजय डिसिल्वा को अपना कैच गंवा बैठे। IND vs SL 2nd T20 Live Score: Ind 117/5 (13.4 Over)
IND vs SL 2nd T20 Live Score: भारतीयों की ओर से T20Is में सर्वाधिक नो-बॉल्स कितने फेकीं?
12 अर्शदीप सिंह (74.1 ओवर्स)आठ जसप्रीत बुमराह (213.5 ओवर्स) पांच युजवेंद्र चहल (267 ओवर्स)IND vs SL 2nd T20 Live Score: Ind 54/4 (7.5 Over)
IND vs SL 2nd T20 Live: पंड्या भी सस्ते में निपटे, सूर्या से बड़ी आस
IND vs SL 2nd T20 Live Score: भारत की ओर से शुभमन गिल (पांच) और राहुल त्रिपाठी (पांच) के बाद हार्दिक पंड्या भी 12 रन पर आउट हो गए। उनका कैच कुशल मेंडिस ने चमिका करुणारत्ने की गेंद पर लिया। ऐसे में टीम इंडिया में सूर्य कुमार यादव और दीपक हुड्डा से फैंस को बड़ी आस है।IND vs SL 2nd T20 Live Score: Ind 34/4 (4.5 Over)
IND vs SL 2nd T20 Live Score: इंडिया की ओर से किसने लिए सर्वाधिक विकेट?
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां छह विकेट पर 206 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 56, कुसाल मेंडिस ने 52, पथुम निसंका ने 33 और चरित असलंका ने 37 रन बनाए। भारत की तरफ से उमरान मलिक ने तीन जबकि अक्षर पटेल ने दो विकेट चटकाए।
श्रीलंका की ओर से किसने बनाए सर्वाधिक रन?
श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां छह विकेट पर 206 रन बनाए। श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 56, कुसाल मेंडिस ने 52, पथुम निसंका ने 33 और चरित असलंका ने 37 रन बनाए। भारत की तरफ से उमरान मलिक ने तीन जबकि अक्षर पटेल ने दो विकेट चटकाए।
IND vs SL 2nd T20 Live Score: गिरा भारत का पहला विकेट, किशन आउट
टीम इंडिया को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर तब जोरदार झटका लगा, जब ईशान किशन कसुन रतिथा की गेंद पर आउट हो गए। वह सिर्फ पांच गेंदों का सामना कर पाए थे और दो रन बना पाए थे।IND vs SL 2nd T20 Live Score: Ind 20/1 (1.4 Over)
IND vs SL 2nd T20 Live Score: हुआ इनिंग्स ब्रेक
Ind vs Sri Lanka: दशुन शनाका ने बनाया यह खास रिकॉर्ड
श्रीलंका के कप्तान दशुन शनाका ने इस मुकाबले में एक खास रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 22 गेंदों पर 56 रन बनाए, जिसमें दो चौके और छह छक्के शामिल रहे। इस तरह से वह 254.55 के स्ट्राइक रेट से खेले और श्रीलंका के सबसे तेजी से अर्धशतक बनाने वाले प्लेयर बन गए। IND vs SL 2nd T20 Live Score: SL 206/6 (20 Over)
IND vs SL 2nd T20 Live Score: 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लंका ने बनाए इतने रन
श्रीलंका ने 20 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया। इस तरह से भारत को जीत के लिए 207 रन बनाने होंगे और इस मुकाबले में कुशल मेंडिस और दसुन शनाका (कप्तान) ने शानदार पारियां खेलीं। दोनों ने टीम के लिए अर्ध शतक लगाए।IND vs SL 2nd T20 Live Score: SL 206/6 (20 Over)
IND vs SL 2nd T20 Live Score: उमरान ने किसका झटका दूसरा विकेट?
IND vs SL 2nd T20 Live: उमरान का तूफान! बैक-टू-बैक झटके दो विकेट
टीम इंडिया के उमरान मलिक ने श्रीलंका के बैक-टू-बैक दो विकेट झटके। 15वें ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने सी.असलंका को आउट किया, जिसके बाद डब्ल्यू हसरंगा को अगली ही गेंद (15वें ओवर की छठी) पर पवेलियन लौटा दिया। IND vs SL 2nd T20 Live Score: SL 157/6 (17.2 Over)
IND vs SL 2nd T20 Live Score: नहीं था मलिक की खुशी का ठिकाना जब...
श्रीलंका के भानुका राजपक्षे का विकेट चटकाने के बाद भारत के उमरान मलिक की खुशी का ठिकाना नहीं था। (फोटोः एपी) IND vs SL 2nd T20 Live Score: SL 129/4 (15 Over)
IND vs SL 2nd T20 Live Score: गिरा और विकेट, पटेल ने निशंका को भेजा पवेलियन
टीम इंडिया के अक्षर पटेल ने मैच में श्रीलंका के दो विकेट झटके। पहले उन्होंने पथुम निशंका (35 गेंद पर 33 रन) को पवेलियन भेजा, जिसके बाद धनंजय डिसिल्वा (छह गेंद पर तीन रन) को लौटाया। IND vs SL 2nd T20 Live Score: SL 113/4 (12.5 Over)
IND vs SL 2nd T20 Live Score: युजवेंद्र चहल ने यूं किया विकेट के बाद खुशी का इजहार