क्रिकेट

IND vs SL 2nd T20I: श्रीलंका-भारत के बीच दूसरे टी20 मैच में ये है प्लेइंग-11

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jan 6, 2023, 11:26 AM IST

भारत और श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के बीच मुंबई के बाद अब दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में आज (गुरुवार) खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस दूसरे टी20 मुकाबले में टीमों ने क्या बदलाव किए हैं, देखिए प्लेइंग-11।

Image

भारत-श्रीलंका दूसरे टी20 की संभावित एकादश

टीम इंडिया जब आज (गुरुवार, 5 जनवरी 2023) पुणे के एमसीए मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरेगी तो उसका लक्ष्य किसी भी हाल में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करते हुए ट्रॉफी को अपने हाथों में करना होगा। भारत ने पहला टी20 मैच 2 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। तीन टी20 मैचों की इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में गुरुवार को दोनों टीमें किस प्लेइंग-11 के साथ मैदान पर उतरी हैं, यहां देखिए।

दूसरे टी20 में भारत-श्रीलंका की प्लेइंग-11

श्रीलंकाः दासुन शनाका, पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस, धनंजय सिल्वा, चरिथ असलंका, भानुका राजपक्षे, वानिंदु हसरंगा, महीष थीक्षणा, कसुन रजिता और दिलशान मधुशंका।

भारतः हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी (डेब्यू), दीपक हूडा, अक्षर पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल और अर्शदीप सिंह।

भारत-श्रीलंका पहले टी20 मैच में टीम इंडिया के तकरीबन सभी खिलाड़ियों ने अपना-अपना योगदान दिया। कुछ खिलाड़ी ऐसे जरूर रहे जिनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबकि नहीं था। हालांकि ये एक युवा टीम की शुरुआत है तो ऐसे में मुश्किल ही है कि किसी खिलाड़ी को दूसरा मौका ना दिया जाए। लेकिन पहले टी20 में 5 रन पर आउट होने वाले संजू सैमसन के पैर में चोट की खबर है और वो टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरे टी20 में उनकी जगह राहुल त्रिपाठी को डेब्यू करने का मौका दिया गया है।

ड्रीम-11 टिप्स

दूसरे टी20 मैच के लिए ड्रीम-11 टीम में कप्तान के रूप में हार्दिक पांड्या या ईशान किशन कप्तान के लिए सही विकल्प रहेंगे। वहीं उपकप्तान के लिए वानिंदु हसरंगा और शिवम मावी अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। टीम में जिन खिलाड़ियों को जरूर रखा जाए वो हैं- ईशान किशन, हार्दिक पांंड्या, पाथुम निसंका, वानिंदु हसरंगा, शिवम मावी, उमरान मलिक और महीष थीक्षणा।

दूसरे टी20 के लिए भारत और श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11

भारतः हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह (अगर फिट), शिवम मावी, युजवेंद्र चहल, हर्षल पटेल, उमरान मलिक

श्रीलंकाः दासुन शनाका (कप्तान), पाथुम निसंका, कुसल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, वानिन्दु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, महीष थीक्षणा और कसुन रजिता।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article