क्रिकेट

IND vs SL 3rd ODI Dream11 Prediction: भारत-श्रीलंका तीसरे वनडे मैच से पहले यहां चुनें अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

IND vs SL 3rd ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Sri Lanka Match Playing: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला आज (07 अगस्त 2024) खेला जाएगा। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए काफी अहम है। इस मुकाबले से पहले यहां देखें और चुनिए अपनी पसंदीदा व बेस्ट ड्रीम-11 टीम।

Image

भारत और श्रीलंका के बीच आज तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज
  • भारत और श्रीलंका के बीच आज तीसरा वनडे मैच
  • दोनों टीमों को बेस्ट टीम संयोजन के साथ उतरना होगा

IND vs SL 3rd ODI Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Sri Lanka Match Playing X1: भारत और श्रीलंका के बीच एक और रोमांचक मुकाबला आज देखने को मिलेगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला श्रीलंका से ज्यादा महत्वपूर्ण टीम इंडिया के लिए है। सीरीज का बचाना है तो टीम इंडिया को आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना ही होगा।

सीरीज का पहला मुकाबला टाई रहा था, जबकि दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा है। इसी जीत के साथ श्रीलंका ने 1-0 से बढ़त बना ली है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए अभी तक दोनों वनडे में रोहित शर्मा ने अर्धशतक पारी खेली है। इसके अलावा विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल की बात करें तो इनका बल्ला नहीं चला है।

भारत की नजर 100वीं जीत पर (IND vs SL 3rd ODI Head To Head)

भारत और श्रीलंका के बीच वनडे फॉर्मेट में कुल 170 मैच खेले गए हैं। इस में टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। भारत को 99 मुकाबले में, जबकि श्रीलंका को 58वें मुकाबले में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच कुल 11 मैचों का परिणाम नो रिजल्ट रहा है, जबकि दो टाई मुकाबले खेले गए हैं। इसके अलावा पिछले पांच मैचों के परिणाम पर नजर डालें तो टीम इंडिया को तीन और श्रीलंका को एक मुकाबले में जीत मिली है। इसके अलावा एक मुकाबला टाई रहा है।
भारत-श्रीलंका हेड टू हेड संख्या
कुल मैच170
भारत की जीते99
श्रीलंका की जीते58
नो रिजल्ट11
टाई मैच2
पिछले 5 मैचों में भारत की जीते3
पिछले 5 मैचों में श्रीलंका की जीते1
पिछले 5 मैचों में टाई मैच1

भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा (IND vs SL 3rd ODI Win Prediction)

श्रींलका के खिलाफ हमेशा से टीम इंडिया का पलड़ा मजबूत रहा है। गुगल के मुताबिक, टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 75% है, जबकि मेजबान श्रीलंका की बात करें तो टीम का जीत प्रतिशत सिर्फ 25% है।

भारत-श्रीलंका तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs SL 3rd ODI Pitch Report)

भारत-श्रीलंका तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रहा है। यहां की पिच अब तक हाई स्कोरिंग पिच मानी जाती रही है जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसत स्कोर 225 रन है। जबकि इस मैदान का सर्वाधिक स्कोर 375 रन है जो भारत ने ही 2017 में श्रीलंका के खिलाफ बनाया था। लेकिन दूसरा पहलू ये भी है कि यहां की पिच स्पिनर्स को काफी मदद देती है, खासतौर पर दूसरी पारी के दौरान। पिछले मैच में श्रीलंकाई लेग स्पिनर वेंडरसे ने अकेले 6 विकेट लेकर जिस तरह टीम इंडिया को पस्त किया वो इसका एक नमूना था। भारत की उम्मीदें भी कुलदीप यादव और अक्षर पटेल जैसे धुरंधर स्पिनर्स पर टिकी होंगी।

IND vs SL 3rd ODI Match, भारत और श्रीलंका

दिनांक: 07 अगस्त 2024

समय: 2: 30 PM

मैदान: आर. प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो

टीम-1: भारत और श्रीलंका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: कुसल मेंडिस।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, चरिथ असलंका, शुभमन गिल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कामिंदु मेंडिस, डुनिथ वेललागे।

गेंदबाज: कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।

भारत और श्रीलंका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: शुभमन गिल।

उप-कप्तान: अक्षर पटेल।

टीम-2: भारत और श्रीलंका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: केएल राहुल, कुसल मेंडिस।

बल्लेबाज: रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, कामिंदु मेंडिस।

गेंदबाज: कुलदीप यादव, महीश तीक्ष्णा।

भारत और श्रीलंका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: शुभमन गिल।

उप-कप्तान: वॉशिंगटन सुंदर।

टीम-3: भारत और श्रीलंका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

पदखिलाड़ी
विकेटकीपरकुसल मेंडिस (Kusal Mendis)
बल्लेबाजरोहित शर्मा (Rohit Sharma)
विराट कोहली (Virat Kohli)
चरिथ असलंका (Charith Asalanka)।
ऑलराउंडरअक्षर पटेल(Axar Patel)
वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar)
डुनिथ वेललागे(Dunith Wellalage)
गेंदबाजकुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)
मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj)
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)
जेफ्री वांडरसे (Jeffrey Vandersay)

भारत और श्रीलंका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: शुभमन गिल (Shubman Gill)।

उप-कप्तान: कुलदीप सिंह (Kuldeep Yadav)।

भारत स्कॉड (India Squads)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।

श्रीलंका स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

चरित असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, डुनिथ वेललागे, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, मोहम्मद शिराज, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, ईशान मलिंगा , जेफ्री वांडरसे।

(*Disclaimer: भारत और श्रीलंका की यह वनडे प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article