क्रिकेट

IND vs SL Dream11 Prediction: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे T20 मुकाबले से पहले यहां चुनिए अपनी बेस्ट ड्रीम-11 टीम

IND vs SL Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Sri Lanka Match Playing: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। टीम इंडिया टी20 सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है। इस मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम और चुनिए बेस्ट खिलाड़ी।

Image

भारत और श्रीलंका के बीच आज तीसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका टी20 सीरीज 2024
  • आज भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा व अंतिम टी20 मैच
  • टीम इंडिया के पास सीरीज में 2-0 की बढ़त

IND vs SL Dream11 Prediction Todays Match in hindi, India vs Sri Lanka Match Playing X1: नए हेड कोच और नए कप्तान के साथ खेलने उतरी टीम इंडिया आज मेजबान श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलने उतरेगी। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मुकाबला पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस मुकाबले में दोनों टीमें नई रणनीति के साथ उतरेगी। टीम इंडिया ने तीन टी20 मैचों की सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। अब टीम की नजर 3-0 से सीरीज क्लीन स्वीप करने पर होगी। वहीं, श्रीलंका टीम की बात करें तो उनकी तैयारी पहली जीत हासिल करने को लेकर होगी। सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 43 रन से हराया था, जबकि दूसरे टी20 मुकाबले में डकवर्थ लुईस नियम के तहत 7 विकेट से मात देकर सीरीज पर कब्जा जमाया था।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का दबदबा (IND vs SL Head To Head)

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 फॉर्मेट में कुल 31 मैच खेले गए हैं। टीम इंडिया का पलड़ा काफी मजबूत है। टीम इंडिया को 21 मुकाबले में जीत मिली है और श्रीलंका को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबले का परिणाम नो रिजल्ट रहा है। भारत और श्रीलंका के बीच हाईएस्ट स्कोर 260 रन है, जबकि लोएस्ट स्कोर 101 रन है।

भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा (IND vs SL 3rd T20 Win Prediction)

भारत और श्रीलंका के बीच आज सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के प्लेइंग-11 कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गुगल के मुताबिक, टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 71% है, जबकि श्रीलंका का जीत प्रतिशत सिर्फ 29% है।

भारत-श्रीलंका तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs SL 3rd T20 Pitch Report)

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20 मैच भी आज पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाना है। यहां की पिच लगातार बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती नजर आ रही है। पिछले दो मैचों के आंकड़ों को देख लें तो तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाती है। पहले टी20 में भारत ने 214 रनों का लक्ष्य रखा और जवाब में हारने के बावजूद श्रीलंका 170 रन तक पहुंच गई थी। वहीं दूसरे टी20 में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रनों का लक्ष्य रखा था।

IND vs SL 3rd T20 Match, भारत और श्रीलंका

दिनांक: 30 जुलाई 2024

समय: 7: 00 PM

मैदान: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पल्लेकेले

भारत और श्रीलंका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: संजू सैमसन, कुसल मेंडिस।

बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, पथुम निसंका, यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, वानिंदु हसरंगा।

गेंदबाज: अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मथीशा पथिराना।

भारत और श्रीलंका कप्तान और उप कप्तानकप्तान: हार्दिक पंड्या।

उप-कप्तान: सूर्यकुमार यादव।

भारत और श्रीलंका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: संजू सैमसन, कुसल मेंडिस।

बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, पथुम निसंका, यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, वानिंदु हसरंगा।

गेंदबाज: अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, मथीशा पथिराना।

भारत और श्रीलंका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: यशस्वी जायसवाल।

उप-कप्तान: हार्दिक पंड्या।

भारत और श्रीलंका ड्रीम-11 भविष्यवाणी

विकेटकीपर: कुसल परेरा, ऋषभ पंत, कुसल मेंडिस।

बल्लेबाज: सूर्यकुमार यादव, पथुम निसंका, यशस्वी जायसवाल।

ऑलराउंडर: अक्षर पटेल, हार्दिक पंड्या, वानिंदु हसरंगा।

गेंदबाज: अर्शदीप सिंह, मथीशा पथिराना।

भारत और श्रीलंका कप्तान और उप कप्तान

कप्तान: सूर्यकुमार यादव।

उप-कप्तान: हार्दिक पंड्या।

भारत की संभावित प्लेइंग-11 ( Team India Probable XI)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11 (Sri Lanka Probable XI)

पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंडु मेंडिस, चरिथ असलांका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, रोमेश मेंडिस, महीश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, असिथा फर्नांडो।

भारत स्कॉड (India Squads)

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, रियान पराग, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)

चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसंका, कुसल परेरा, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चांडीमल, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महेश तीक्ष्णा, चामिंडु विक्रमसिंघे, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा, दुष्मंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो।

(*Disclaimer: भारत और श्रीलंका की यह प्लेइंग-11 अनुमानित है।)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article